सारण: तरैया में हल्की बारिश ने खोली बदहाल व्यवस्था की पोल, मुख्य सड़कों पर 1 से 1.5 फीट तक जलजमाव

Author Manoj kumar|Edited by Vikash Jha
Updated:
विज्ञापन

अमनौर मुख्य सड़क पर लगा बारिश का पानी

Saran News: सारण जिले के तरैया बाजार में मामूली बारिश से मुख्य सड़कें तालाब बन जाती हैं. नाला निर्माण की कमी के चलते लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. व्यवसायी और राहगीर नारकीय स्थिति से गुजर रहे हैं.

विज्ञापन

Saran News: सारण जिले के तरैया बाजार में थोड़ी सी भी बारिश हुई कि मुख्य सड़कों पर एक से डेढ़ फीट पानी लग जा रहे है. बारिश के पानी व जलजमाव का मुख्य कारण नाला नहीं होना है. ड्रेनेज सिस्टम की अनुपलब्धता के कारण बारिश का सारा पानी सड़कों पर ही जमा होकर तालाब का रूप ले लेता है, जिससे स्थानीय लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

थाना रोड में भरा पानी

जलजमाव की सबसे विकट स्थिति तरैया-अमनौर मुख्य सड़क में देखने को मिल रही है. यहाँ तरैया थाना-ब्लॉक चौक से लगभग 800 फीट की दूरी में एक फीट से अधिक पानी लगा हुआ है. सोमवार की देर संध्या हुई तेज बारिश से सड़कों पर अचानक पानी लग गया है. इस व्यस्ततम माने जाने वाले मुख्य मार्ग में आजतक प्रशासनिक स्तर से नाले का निर्माण नहीं कराया गया है.

व्यवसायियों का धंधा हुआ ठप

जबकि उक्त व्यस्त सड़क में जल निकासी के लिए नाले की अतिआवश्यकता है. बारिश होते ही मुख्य सड़कों पर पानी लगने से इस रोड में स्थित स्थानीय व्यवसासियों के रोजमर्रा के व्यवसाय पूरी तरह ठप पड़ जाते है. मुख्य सड़क पर लगभग एक फीट पानी लग जाता है और पानी सूखने के बाद सड़क के दोनों किनारे हफ़्तों तक भारी कीचड़ जमे होते है.

राहगीरों के कपड़े हो रहे खराब

इस नारकीय परिस्थिति में उक्त सड़क से होकर आम लोगों का आना-जाना पूरी तरह मुश्किल हो जाता है. स्थानीय लोगों का कहना है कि गलती से उक्त जलजमाव वाली सड़क से अगर आप पैदल जा रहे हैं और विपरीत दिशा से कोई तेज रफ्तार चारपहिया वाहन आ जाये, तो गंदा पानी उड़ने से आपकी कपड़ों का बुरा हाल होना तय है.

जनप्रतिनिधि नहीं दे रहे ध्यान

स्थानीय पीड़ित व्यवसायी व आम लोग तरैया-अमनौर मुख्य सड़क में पिछले कई वर्षो से पक्के नाले के निर्माण की मांग लगातार करते आ रहे हैं. लेकिन कोई भी जिम्मेदार जनप्रतिनिधि इस जन समस्या को सुनने का नाम नहीं ले रहे हैं. ठीक यही खराब स्थिति तरैया-मढ़ौरा मुख्य सड़क स्टेट हाईवे की भी बनी हुई है.

पैदल चलना भी हुआ मुश्किल

हाईवे पर तरैया गंडक नहर पुल से तरैया अवधिया टोला और तरैया शिव मंदिर से लेकर तरैया-मसरख मोड़ तक सड़कों पर बारिश का पानी व गहरा कीचड़ लगा हुआ है. इस पूरी सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे उभर आए हैं, जिससे वाहन चालकों के साथ-साथ आमजनों को भी इस मार्ग पर पैदल चलना बेहद मुश्किल और खतरनाक साबित हो रहा है.

Also Read: सारण में वर्षों से बंद पड़ी नल-जल योजना की जल मीनार, नगरवासियों में आक्रोश; प्रशासनिक लापरवाही पर उठे सवाल



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन