वन महोत्सव सप्ताह पर राजेंद्र कॉलेज में रोपे गये पौधे

नोट, फोटो नंबर 07 सीएचपी है, कार्यक्रम में शामिल छात्र-छात्राएं | Prabhat Khabar Network
छपरा के राजेंद्र कॉलेज में वन महोत्सव सप्ताह के तहत भाषण प्रतियोगिता और पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छात्रों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
छपरा. वन महोत्सव सप्ताह के अंतर्गत राजेंद्र कॉलेज में भाषण प्रतियोगिता एवं पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया. एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारियों के मार्गदर्शन में स्वयंसेवक छात्र-छात्राओं ने इसमें बढ़-चढ़कर भाग लिया. एनएसएस के विश्वविद्यालय समन्वयक प्रो. हरिश्चंद्र और प्राचार्य प्रो संजय कुमार के दिशा-निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत भाषण प्रतियोगिता से हुई. इसमें 18 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. इसके बाद महाविद्यालय परिसर में आम, नींबू, गुड़हल, अशोक और अमरूद सहित अन्य पौधे रोपे गये. प्राचार्य प्रो संजय कुमार ने कहा कि पौधारोपण पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से बेहद उपयोगी है. उन्होंने पौधे लगाने के साथ उनकी देखभाल करने की भी अपील की. कार्यक्रम में एनएसएस की कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ तनु गुप्ता, डॉ ऋचा मिश्रा एवं डॉ बीएस साहू की सक्रिय भागीदारी रही. वहीं, डॉ इकबाल जफर अंसारी एवं पूर्व जिला नोडल अधिकारी डॉ. अनुपम कुमार सिंह का विशेष सहयोग रहा. कार्यक्रम के सफल आयोजन में एनएसएस के कार्यक्रम पदाधिकारियों के साथ विद्यार्थियों की भी सक्रिय सहभागिता रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










