सारण जिला परिषद अध्यक्ष के खिलाफ उपाध्यक्ष गुट ने लाया अविश्वास प्रस्ताव
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 29 May 2024 10:45 PM
सारण जिला परिषद की अध्यक्ष जयमित्रा देवी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव एक बार फिर जिला पार्षदों ने लाया है, जिनमें जिला परिषद की निवर्तमान उपाध्यक्ष प्रियंका सिंह समेत 15 सदस्य जिला परिषद सदस्य शामिल हैं.
सारण जिला परिषद की अध्यक्ष जयमित्रा देवी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव एक बार फिर जिला पार्षदों ने लाया है, जिनमें जिला परिषद की निवर्तमान उपाध्यक्ष प्रियंका सिंह समेत 15 सदस्य जिला परिषद सदस्य शामिल हैं. इनमें जिला पाषद स्नेहा सिंह, गुलूक बिहारी सिंह रधुवंश प्रसाद सिंह मीणा अरुण आदि शामिल हैं. जिला पार्षद के अध्यक्ष एवं जिला पदाधिकारी को सौंपे अविश्वास प्रस्ताव के पत्र में इन जिला पार्षदों द्वारा जिला परिषद अध्यक्ष विभागीय मानदंडों को नजर अंदाज करने मनमानी करने व भ्रष्टाचार जैसे आरोप लगाये हैं. इस बीच जिला परिषद उपाध्यक्ष के गुट द्वारा एक बार फिर जिला परिषद अध्यक्ष पर अविश्वास प्रस्ताव लाये जाने के बाद जिला पार्षद की राजनीति एक बार फिर गरमा गयी है. इस संबंध में पूछे जाने पर जिला परिषद की अध्यक्ष जयमित्रा देवी ने कहा कि उन्हें अविश्वास प्रस्ताव के संबंध में विरोधियों द्वारा आवेदन दिए जाने की सूचना मिली है. जिसपर नियमानुसार निर्णय लिया जायेगा. मालूम हो कि पटना उच्च न्यायालय के आदेश के बाद अविश्वास प्रस्ताव की राजनीति जिला परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, प्रखंड प्रमुख आदि के स्तर पर अविश्वास प्रस्ताव की राजनीति तेज होगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










