सारण के मढ़ौरा में सहेली जीविका समिति की वार्षिक आम सभा, आय-व्यय का ब्योरा अनुमोदित
आम सभा में शामिल जीविका दीदियां
मिर्जापुर की सहेली जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए अपनी वार्षिक आम सभा आयोजित की. इस बैठक में पिछले वित्तीय वर्ष के आय-व्यय का विस्तृत ब्योरा प्रस्तुत किया गया और आगामी योजनाओं पर चर्चा हुई.
Annual General Meeting: स्थानीय प्रखंड सभागार में शनिवार को सहेली जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति, मिर्जापुर की ओर से वित्तीय वर्ष 2025-26 की वार्षिक आम सभा का आयोजन किया गया. इसमें प्रखंड की चार पंचायतों से बड़ी संख्या में जीविका दीदियों ने हिस्सा लिया. कार्यक्रम की शुरुआत मढ़ौरा भाग-3 के जिला परिषद सदस्य मो. इलियास अंसारी, समिति की अध्यक्ष जरीना बेगम, कोषाध्यक्ष गीता कुंवर और सचिव बैजन्ती देवी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर की.
आपके शहर में
पिछले वित्तीय वर्ष के आय-व्यय का ब्योरा रखा
आम सभा में पिछले वित्तीय वर्ष के आय-व्यय का विस्तृत विवरण सदस्यों के समक्ष रखा गया. सदस्यों ने चर्चा के बाद आय-व्यय के विवरण को सर्वसम्मति से अनुमोदित किया. इसके साथ ही आगामी वित्तीय वर्ष के लिए तैयार कार्ययोजना और बजट पर भी विस्तार से चर्चा की गयी तथा सदस्यों की सहमति प्राप्त की गयी.
महिलाओं और सरकारी कर्मियों ने लिया हिस्सा
आम सभा में समिति की अंशधारी महिलाओं के साथ कई सरकारी कर्मियों ने भी हिस्सा लिया. कार्यक्रम के दौरान समिति के कार्यों, उपलब्धियों और आगामी योजनाओं को लेकर भी चर्चा की गयी. उपस्थित सदस्यों ने समिति की गतिविधियों को और प्रभावी बनाने को लेकर अपने सुझाव रखे.
भविष्य की कार्यनीति तय करने में मिलेगी मदद
समिति के प्रतिनिधि जितेंद्र कुमार ने बताया कि यह आम सभा केवल पिछले कार्यों का लेखा-जोखा प्रस्तुत करने का माध्यम नहीं है, बल्कि भविष्य की कार्यनीति तय करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है. उन्होंने कहा कि आम सभा के माध्यम से सदस्यों को समिति की वित्तीय स्थिति और आगामी योजनाओं की जानकारी मिलती है.
इस मौके पर प्रखंड परियोजना प्रबंधक चंद्रप्रकाश कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे.
इसे भी पढ़ें: पटना: रौशन आनंद प्रदर्शनों के बीच गर्दनीबाग पहुंचे, कहा-मेरे पास आयोग का काला चिठ्ठा, BPSC-BSSC घेरेंगे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए