अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की गयी जान

Updated:
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एनएच 722 के गौरी टोला के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से एक 27 वर्षीय युवक की मौत हो गयी. मृतक युवक की पहचान थाना क्षेत्र के पीर मकेर निवासी ओम प्रकाश साह के पुत्र पंकज कुमार के रूप में की गयी.

विज्ञापन

मकेर. थाना क्षेत्र के एनएच 722 के गौरी टोला के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से एक 27 वर्षीय युवक की मौत हो गयी. मृतक युवक की पहचान थाना क्षेत्र के पीर मकेर निवासी ओम प्रकाश साह के पुत्र पंकज कुमार के रूप में की गयी. प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक सोमवार की रात गांव में पूजा के बाद एनएच पार कर जा रहा था. इसी बीच तेज रफ्तार में आ रहे किसी वाहन चालक ने उसे ठोकर मार दी. सड़क पर चहल-पहल कम थी. मौके का फायदा उठाते हुए चालक वाहन लेकर भागने में सफल रहा. मौत की खबर मिलते ही पिता ओम प्रकाश साह, माता आशा देवी, भाई किशन कुमार, बहन रुचि देवी व नीतू देवी समेत परिजनों में चीख पुकार मच गयी. मृतक युवक दो भाई में छोटा था. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष रवि रंजन कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे और घटना की जानकारी ली. जिसके बाद शव की पहचान कर परिजनों को सूचना दी. मौत की खबर मिलते ही मुखिया मो जलील, डॉ सुचिन्द्र साह, शंभू साह, राज किशोर साह, मैनेजर साह, सुरेन्द्र सोनी आदि पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली. साथ ही परिजनों को हर संभव मदद का आश्वसन दिया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन