सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से जदयू ने ई. आनंद पुष्कर को बनाया उम्मीदवार
जदयू प्रदेश अध्यक्ष के साथ आनंद पुष्कर
Saran Teacher Constituency: जदयू ने सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से ई. आनंद पुष्कर को अपना आधिकारिक उम्मीदवार बनाया है. इस घोषणा से शिक्षकों में खुशी की लहर है. पार्टी ने जीत सुनिश्चित करने के लिए बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया है.
Saran Teacher Constituency: सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से एनडीए के घटक दल जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने ई. आनंद पुष्कर को अपना आधिकारिक उम्मीदवार घोषित किया है. सोमवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा की अध्यक्षता में सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी जिलाध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक हुई. इसी बैठक में ई. आनंद पुष्कर की उम्मीदवारी की औपचारिक घोषणा की गयी.
आपके शहर में
जीत के लिए एकजुट होकर काम करेंगे कार्यकर्ता
बैठक में पार्टी नेताओं ने कहा कि ई. आनंद पुष्कर की जीत सुनिश्चित करने के लिए सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर काम करेंगे. पार्टी संगठन को बूथ और प्रखंड स्तर तक मजबूत करने के साथ ही शिक्षक मतदाताओं से संपर्क अभियान चलाने पर जोर दिया गया.
बैठक में मांझी विधायक रणधीर कुमार सिंह भी मौजूद रहे. वहीं, विधान पार्षद संजय गांधी का भी मार्गदर्शन प्राप्त हुआ.
उम्मीदवारी की घोषणा से शिक्षकों में खुशी
ई. आनंद पुष्कर को उम्मीदवार बनाये जाने की खबर के बाद शिक्षकों के बीच खुशी का माहौल है. शिक्षकों ने उन्हें अग्रिम बधाई देते हुए कहा कि वह लंबे समय से शिक्षक हितों के लिए सक्रिय रूप से काम करते रहे हैं.
शिक्षकों ने उम्मीद जतायी कि निर्वाचित होने के बाद ई. आनंद पुष्कर शिक्षक समुदाय की समस्याओं को मजबूती से उठायेंगे और उनके हितों के लिए लगातार काम करेंगे.
जीत के लिए अभियान चलाने का संकल्प
बैठक में मौजूद पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आगामी चुनाव में ई. आनंद पुष्कर की जीत के लिए पूरी एकजुटता के साथ अभियान चलाने का संकल्प लिया. पार्टी की ओर से कहा गया कि सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में संगठन को मजबूत कर एनडीए उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित करने के लिए सभी स्तरों पर प्रयास किये जायेंगे.
इसे भी पढ़ें: उपेंद्र कुशवाहा का आया बयान, तेजस्वी भी समर्थन में; पटना के आंदोलनकारी छात्र सड़क पर उतरने को तैयार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए