Israuli PACS Election: मढ़ौरा में पैक्स चुनाव की हलचल तेज, पहले दिन निवर्तमान अध्यक्ष सोनू सिंह समेत 4 उम्मीदवारों ने भरा नामांकन
पैक्स अध्यक्ष अभ्यर्थी सोनू सिंह का फाइल फोटो | Prabhat Khabar Network
इसरौली पंचायत में पैक्स चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है. अध्यक्ष और प्रबंध कारिणी समिति के पदों के लिए पहले दिन पांच अभ्यर्थियों ने पर्चा दाखिल किया. मतदान 30 सितंबर को होगा.
Isarauli Pax Chunav : मढ़ौरा प्रखंड की इसरौली पंचायत में प्राथमिक कृषि साख समिति (पैक्स) के अध्यक्ष और प्रबंध कारिणी समिति के सदस्य पदों के लिए चुनावी प्रक्रिया शुरू हो गयी है. बुधवार को नामांकन के पहले दिन निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष सोनू सिंह समेत पांच अभ्यर्थियों ने प्रखंड मुख्यालय पहुंचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. नामांकन शुरू होते ही पंचायत में चुनावी गतिविधियां भी तेज हो गयी हैं.
अध्यक्ष पद के साथ इन सीटों पर भी नामांकन
नामांकन के पहले दिन पैक्स अध्यक्ष पद के लिए निवर्तमान अध्यक्ष सोनू सिंह ने पर्चा दाखिल किया. वहीं प्रबंध कारिणी समिति के सदस्य पद के लिए चार अभ्यर्थियों ने नामांकन किया. इनमें अनारक्षित सामान्य महिला वर्ग से एक, अनारक्षित महिला वर्ग से दो और एससी पुरुष वर्ग से एक अभ्यर्थी शामिल हैं.
नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही पंचायत में चुनाव को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है. अब अगले दो दिनों में और अभ्यर्थियों के नामांकन दाखिल करने की संभावना है.
18 सितंबर तक दाखिल होंगे नामांकन
निर्वाचन प्रक्रिया के अनुसार पैक्स चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 18 सितंबर निर्धारित की गयी है. इसके बाद 19 और 21 सितंबर को नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी की जाएगी.
नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 23 सितंबर निर्धारित है. इसके बाद चुनाव मैदान में बचे अभ्यर्थियों की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी.
30 सितंबर को मतदान और मतगणना
इसरौली पंचायत में पैक्स चुनाव के लिए मतदान 30 सितंबर को कराया जाएगा. मतदान समाप्त होने के बाद उसी दिन मतगणना भी होगी. चुनाव प्रक्रिया शुरू होने के साथ पंचायत में अध्यक्ष और प्रबंध कारिणी समिति के सदस्यों के चुनाव को लेकर गतिविधियां बढ़ गयी हैं.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए