ट्रक की ठोकर से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन

स्थानीय थाना क्षेत्र के रामपुर जगदीश निवासी ट्रक की ठोकर से घायल युवक 22 वर्षीय सुजीत कुमार की इलाज के दौरान पीएमसीएच में मौत हो गयी.

विज्ञापन

दरियापुर. स्थानीय थाना क्षेत्र के रामपुर जगदीश निवासी ट्रक की ठोकर से घायल युवक 22 वर्षीय सुजीत कुमार की इलाज के दौरान पीएमसीएच में मौत हो गयी. वह जगदीश राय का पुत्र व चर्चित समाजसेवी लालदेव राय का चचेरा भाई था. बता दें कि सोमवार की देर शाम वह अपनी बाइक से घर लौट रहा था. इसी बीच शीतलपुर परसा पथ पर सुंदरपुर व पोरई के बीच ट्रक ने उसकी बाइक में जबरदस्त तरीके से ठोकर मार दी. फिर ट्रक चालक फरार हो गया. इस घटना में युवक बुरी तरह से घायल हो गया. परिजन सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए लेकर पहुंचे. जहां चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए पीएमसीएच रेफर कर दिया. मृतक सुजीत का शव जैसे ही घर पहुंचा कि पूरे गांव में मातम पसर गया. परिजनों में रुदन क्रंदन मच गया. पूर्व जिला पार्षद राजनाथ राय, संतोष कुमार, अवधेश कुमार राय, जयप्रकाश राय, राकेश कुमार, निरंजन कुमार, बिक्की कुमार, पप्पू कुमार आदि लोगों ने परिजनों को सांत्वना दिलाया. सुजीत तीन भाइयों में सबसे छोटा था. उसकी शादी अभी नहीं हुई थी. पिता किसान है. इस घटना से ग्रामीण भी मर्माहत हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन