तीज को लेकर छपरा के बाजारों में रही रौनक, चूड़ी मंडी में उमड़ी महिलाओं की भीड़

Updated:
विज्ञापन

तीज पूजन सामग्री की सजी दुकान

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

हरितालिका तीज के अवसर पर छपरा के बाज़ारों में ख़ूब रौनक देखने को मिली. सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखा और ख़ूब ख़रीदारी की. चूड़ी मंडी से लेकर श्रृंगार सामग्री तक, महिलाओं की भीड़ ने त्योहार का माहौल बना दिया.

विज्ञापन

hartalika teej: सुहागिन महिलाओं का प्रमुख पर्व हरितालिका तीज सोमवार को मनाया जायेगा. पति की लंबी उम्र और अखंड सौभाग्य की कामना को लेकर महिलाएं निर्जला व्रत रखेंगी. रविवार को नहाय-खाय के साथ सुहागिन महिलाओं ने व्रत का संकल्प लिया. हरितालिका तीज को बड़ी तीज के नाम से भी जाना जाता है. यह पर्व सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है.

विज्ञापन

मान्यता के अनुसार भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को माता पार्वती ने भगवान शिव को पति के रूप में प्राप्त करने के लिए कठिन तपस्या की थी. इसी मान्यता के चलते प्रत्येक वर्ष इस तिथि को हरितालिका तीज मनायी जाती है. तीज के दिन महिलाएं भगवान शिव और माता पार्वती की विशेष पूजा-अर्चना करेंगी.

घरों में तैयार की गयीं पुडुकिया

हरितालिका तीज को लेकर घरों में विशेष तैयारियां की गयीं. कई घरों में महिलाओं ने सूजी से पुडुकिया तैयार की. मान्यता के अनुसार व्रत पूरा होने के बाद इसे प्रसाद के रूप में ग्रहण किया जाता है.

व्रत के दिन महिलाएं सुहाग की विभिन्न सामग्री माता पार्वती को अर्पित करेंगी. सुबह पूजा-अर्चना के बाद दिनभर निर्जला व्रत रखेंगी. पूजन के लिए गौरी-शंकर की मिट्टी की प्रतिमा बनाने की भी परंपरा है. सूर्योदय के बाद पूजा का मुहूर्त शुरू हो जाता है. इसके अलावा दिन में कई विशेष मुहूर्त भी होते हैं, जिनमें पूजा करना शुभ माना जाता है.

तीज से पहले बाजारों में उमड़ी भीड़

तीज की तैयारियों को लेकर रविवार को छपरा शहर के विभिन्न बाजारों में काफी भीड़ रही. महिलाएं व्रत में उपयोग होने वाली पूजा सामग्री, डलिया, दान की सामग्री, शृंगार प्रसाधन और साड़ियों की खरीदारी करने पहुंचीं. सुबह से ही बाजारों में महिलाओं की आवाजाही बढ़ गयी थी और देर शाम तक चहल-पहल बनी रही.

सरकारी बाजार स्थित चूड़ी मंडी में सुबह से ही महिलाओं की भीड़ जुट गयी. यहां 40 से अधिक छोटी-बड़ी चूड़ी की दुकानों पर दिनभर महिलाएं खरीदारी में व्यस्त रहीं. तीज को लेकर दुकानदारों ने भी अपनी दुकानों को आकर्षक ढंग से सजाया था.

चूड़ी बाजार में दिनभर रही चहल-पहल

तीज पर्व को लेकर चूड़ियों की दुकानों पर विशेष रौनक देखने को मिली. सुहागिन महिलाओं ने अपनी पसंद के अनुसार विभिन्न रंगों और डिजाइन की चूड़ियां खरीदीं. चूड़ी मंडी में खरीदारी को लेकर महिलाओं की भीड़ से बाजार गुलजार रहा.

पुडुकिया की दुकानों पर भी जुटे ग्राहक

शहर के पंकज सिनेमा रोड में नारायण चौक के पास दुकानदारों ने पुडुकिया की दुकानें भी लगायी हैं. यहां तीज के लिए पुडुकिया की खरीदारी करने वालों की भीड़ देखने को मिल रही है. इसके अलावा शहर के अन्य बाजारों में भी तीज से संबंधित सामानों की बिक्री बढ़ गयी है.

तीज पर्व को लेकर बाजारों में बनी रौनक से कारोबारियों में भी उत्साह देखा गया. महिलाओं की खरीदारी के कारण रविवार को शहर के प्रमुख बाजारों में पूरे दिन त्योहार जैसा माहौल बना रहा.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन