जनता दरबार में आठ मामलों की हुई सुनवाई, पांच का तत्काल निष्पादन

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन

प्रखंड मुख्यालय स्थित अंचल कार्यालय नगरा परिसर में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता सीओ अभिषेक कुमार ने की.

विज्ञापन

नगरा. प्रखंड मुख्यालय स्थित अंचल कार्यालय नगरा परिसर में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता सीओ अभिषेक कुमार ने की. जनता दरबार में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों से पहुंचे फरियादियों की समस्याएं क्रमवार तरीके से सुनी गयी. कार्यक्रम के दौरान विधि-व्यवस्था को लेकर नगरा थानाध्यक्ष निर्भय कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे. जनता दरबार में कुल आठ मामले दर्ज किये गये, जिनमें भूमि विवाद, दाखिल-खारिज, एवं अन्य प्रशासनिक विषय शामिल थे. सुनवाई के दौरान अधिकारियों ने पांच मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया. वहीं शेष तीन मामलों में आवश्यक दस्तावेजों की जांच एवं संबंधित पक्षों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उन्हें अगले जनता दरबार में बुलाया गया है. सीओ अभिषेक कुमार ने बताया कि जनता दरबार का उद्देश्य आम जनता की समस्याओं को सीधे सुनकर उनका त्वरित एवं पारदर्शी समाधान करना है. उन्होंने संबंधित कर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि लंबित मामलों का निष्पादन तय समय-सीमा के भीतर किया जाए, ताकि फरियादियों को बार-बार कार्यालय का चक्कर न लगाना पड़े.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन