बाल विवाह मुक्त समाज के लिए एकमा नगर पंचायत से जागरूकता रथ रवाना

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन

भारत सरकार व नारायणी सेवा संस्थान के तत्वावधान में बाल विवाह उन्मूलन को लेकर बाल विवाह मुक्ति रथ को नगर पंचायत परिसर से रवाना किया गया.

विज्ञापन

एकमा. भारत सरकार व नारायणी सेवा संस्थान के तत्वावधान में बाल विवाह उन्मूलन को लेकर बाल विवाह मुक्ति रथ को नगर पंचायत परिसर से रवाना किया गया. इस अवसर पर एकमा बाजार नगर पंचायत की मुख्य पार्षद (अध्यक्ष) श्वेता रानी व विकास मिश्रा, जिला कोऑर्डिनेटर (बाल विवाह) ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रथ को रवाना किया. कार्यक्रम का उद्देश्य आम लोगों को बाल विवाह के दुष्परिणामों और कानूनी प्रावधानों के प्रति जागरूक करना था. कार्यक्रम के दौरान लोगों को बताया गया कि बाल विवाह कानूनन अपराध है. 21 वर्ष से कम आयु के लड़के और 18 वर्ष से कम आयु की लड़की का विवाह कराना दंडनीय अपराध है. इसमें माता-पिता के साथ-साथ विवाह में सहयोग करने वाले रिश्तेदारों पर भी कार्रवाई का प्रावधान है. कानून के तहत दोषी पायेक जाने पर दो वर्ष तक की सजा या एक लाख रुपये तक का जुर्माना अथवा दोनों हो सकते हैं. इस मौके पर जिला लघु संयोजक मुकेश सिंह, जिला उपाध्यक्ष भाजपा चैतेन्द्र सिंह, चितरंजन सिंह, विक्की सावन, वार्ड पार्षद विनोद सिंह, मंडल अध्यक्ष भाजपा प्रमोद सिंह, जितेंद्र तिवारी, ओमप्रकाश सिंह, मुनमुन बाबा, संजय सिंह सहित भाजपा के अन्य कार्यकर्ता व स्थानीय लोग उपस्थित रहे और बाल विवाह मुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन