भूमिहीन महादलित महिलाओं ने अंचल कार्यालय पर किया प्रदर्शन

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन

गृह स्थल योजना के तहत जमीन बंदोबस्त नहीं होने के खिलाफ प्रखंड के मधुबनी गांव की दर्जनों भूमिहीन महादलित महिलाओं ने गुरुवार को अंचल कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया.

विज्ञापन

अमनौर. गृह स्थल योजना के तहत जमीन बंदोबस्त नहीं होने के खिलाफ प्रखंड के मधुबनी गांव की दर्जनों भूमिहीन महादलित महिलाओं ने गुरुवार को अंचल कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान रघुवंश राउत मुसहर के नेतृत्व में ललिता देवी, रम्भा देवी, सलोनी देवी, लीलावती देवी, प्रमिला देवी, शोशीला देवी, सुनीता देवी, पशपति देवी, सबिता देवी, मंजु देवी, तीलिया देवी, लीला देवी, मीना देवी, चंद्रावती देवी, रंजु देवी, जीरीया देवी, उषा देवी, अनु देवी, सरस्वती देवी, गुलाबी देवी सहित तीन दर्जन से अधिक महिलाएं मौजूद रहीं. महिलाओं ने आरोप लगाया कि जहां सरकार भूमिहीनों के लिए गृह स्थल योजना लागू कर जमीन बंदोबस्त करने का दावा कर रही है, वहीं अमनौर अंचलाधिकारी ने पिछले दो वर्षों से उन्हें जमीन दिलाने का आश्वासन दिया है, लेकिन अब तक कोई पहल नहीं की गयी. प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वे रैयती जमीन में गुजर-बसर कर रही हैं और जिस जमीन पर रह रही हैं वहां उन्हें प्रतिदिन गाली-गलौज और जमीन खाली करने का दबाव बनाया जाता है. साथ ही कहा कि उस जमीन का बासगीत पर्चा भी सीओ द्वारा नहीं दिया गया है. प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों का एक ज्ञापन अमनौर सीओ को सौंपा. इस संबंध में अमनौर सीओ अजय कुमार ने बताया कि गैरमजरूआ मालिकान भूमि की जमाबंदी रद्द होने के उपरांत ही बंदोबस्ती की प्रक्रिया शुरू की जायेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन