ट्रक को लूट कर चालक खलासी को चंवर में फेंका

Published at :12 Feb 2017 11:43 PM (IST)
विज्ञापन
ट्रक को लूट कर चालक खलासी को चंवर में फेंका

छपरा (सारण) : नागपुर से बेगूसराय जा रही रिफाइंड तेल से लदी ट्रक को लूटने के बाद अपराधियों ने चालक-खलासी को रिविलगंज थाना क्षेत्र के इनई-मुकरेड़ा चंवर में रविवार की सुबह छोड़ दिया और फरार हो गये. ट्रक लूट की घटना मुजफ्फरपुर से बेगूसराय जाने के क्रम में हुई. उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के […]

विज्ञापन

छपरा (सारण) : नागपुर से बेगूसराय जा रही रिफाइंड तेल से लदी ट्रक को लूटने के बाद अपराधियों ने चालक-खलासी को रिविलगंज थाना क्षेत्र के इनई-मुकरेड़ा चंवर में रविवार की सुबह छोड़ दिया और फरार हो गये. ट्रक लूट की घटना मुजफ्फरपुर से बेगूसराय जाने के क्रम में हुई. उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के मुगलसराय थाना क्षेत्र के हनुमान नगर निवासी संजय कुमार सिन्हा की ट्रक संध्या यूपी 67-टी/2739 नागपुर से रिफाइंड लेकर मुजफ्फरपुर दो दिन पहले पहुंची.

ट्रक के विलंब से पहुंचने के कारण उस पर लदे रिफाइंड तेल नहीं उतारा गया. ट्रक मालिक ने ट्रांसर्पोटर से संपर्क किया तो, बताया गया कि विलंब से आने के कारण ट्रक खाली नहीं हो सका. अगले दिन व्यवसायी ने रिफाइंड तेल को बेगूसराय पहुंचाने को कहा. शनिवार की रात चालक दिलीप और खलासी नन्हे ट्रक लेकर बेगूसराय के लिए चला. इसी क्रम में रात करीब डेढ़ बजे स्कार्पियो पर पुलिस की वेश में सवार लोगों ने ट्रक रोका और कागजात दिखाने को कहा.

खलासी कागजात लेकर नीचे उतरा तो, उसकी पिटायी की जाने लगी. यह देख कर चालक भी नीचे उतारा इसी बीच दोनों को हथियार का भय दिखा कर पकड़कर स्कार्पियो में बैठा लिया. दो-तीन लोग ट्रक पर सवार हो गये. इसके बाद मारते-पीटते चालक और खलासी को अपराधियों ने रिविलगंज थाना क्षेत्र के इनई-मुकरेड़ा चंवर में छोड़ दिया. घटना की सूचना पाकर रिविलगंज थाने की पुलिस वहां पहुंची और मामले की जांच की. चालक-खलासी ने बताया कि अधिकारी बनकर वाहन की जांच के बहाने ट्रक लूट लिया गया. थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि लूट की घटना मुजफ्फरपुर से बेगुसराय जाने के क्रम में समस्तीपुर के आस-पास हुई है. चालक-खलासी का बयान लेकर संबंधित थाने में भेजा जा रहा है.

मुजफ्फरपुर-बेगूसराय के बीच अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन