शादी का झांसा दे किया यौनशोषण, मारपीट

Published at :05 Jan 2017 4:33 AM (IST)
विज्ञापन
शादी का झांसा दे किया यौनशोषण, मारपीट

छपरा (कोर्ट) : विधवा भाभी को शादी का झांसा दे उसके साथ यौन शोषण करने तथा दबाव बनाने पर मारपीट कर नकदी व वस्त्र आभूषण छीन घर से भगा देने का एक मामला सीजेएम कोर्ट में दर्ज कराया गया. उक्त मामला सीवान के जामो थाना क्षेत्र के खोरी पाकड़ निवासी पीड़िता ने दर्ज कराते हुए […]

विज्ञापन

छपरा (कोर्ट) : विधवा भाभी को शादी का झांसा दे उसके साथ यौन शोषण करने तथा दबाव बनाने पर मारपीट कर नकदी व वस्त्र आभूषण छीन घर से भगा देने का एक मामला सीजेएम कोर्ट में दर्ज कराया गया. उक्त मामला सीवान के जामो थाना क्षेत्र के खोरी पाकड़ निवासी पीड़िता ने दर्ज कराते हुए अपनी सास मनकी देवी व देवर प्रवीण कुमार समेत अन्य को अभियुक्त बनायीं है. आरोप में कही है कि उसकी शादी के एक वर्ष बाद ही उसके पति कि मौत हो गयी.

उसके बाद सास ने देवर के साथ शादी करने की बात कही और देवर ने इसका लाभ उठाते हुए उसका यौन शोषण करने लगा. पीड़िता जब शादी का दबाव बनायी तो उनलोगों ने दहेज में 2 लाख नकदी व बाइक लाने की बात कही, जिसे पूरा नहीं करने पर उपरोक्त घटना को अंजाम दिया.

सीजेएम ने मामले में थानाध्यक्ष को प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करने का आदेश दिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन