सारण के नये एडीएम अरुण कुमार ने पदभार संभाला

Published at :03 Oct 2016 12:28 AM (IST)
विज्ञापन
सारण के नये एडीएम अरुण कुमार ने पदभार संभाला

छपरा (सदर) : सारण के अपर समाहर्ता के रूप में अरुण कुमार ने अपना प्रभार ग्रहण कर लिया है. उन्होंने यह प्रभार प्रभारी एडीएम राजेश कुमार से लिया. मालूम हो कि विगत चार माह से एडीएम का पद रिक्त होने के कारण जिला जन शिकायत निवारण पदाधिकारी के पद पर पदस्थापना के बावजूद पूर्व एडीएम […]

विज्ञापन

छपरा (सदर) : सारण के अपर समाहर्ता के रूप में अरुण कुमार ने अपना प्रभार ग्रहण कर लिया है. उन्होंने यह प्रभार प्रभारी एडीएम राजेश कुमार से लिया.

मालूम हो कि विगत चार माह से एडीएम का पद रिक्त होने के कारण जिला जन शिकायत निवारण पदाधिकारी के पद पर पदस्थापना के बावजूद पूर्व एडीएम कुमार एडीएम का कार्य भी अतिरिक्त रूप में देख रहे थे. वहीं डीटीओ श्याम किशोर के स्थानांतरण के बाद डीएम दीपक आनंद ने छपरा नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी अंजय कुमार राय को दैनिक कार्यों के निष्पादन के लिए प्रभार दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन