बालू लादने के विवाद में मारपीट
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :10 Sep 2016 7:35 AM (IST)
विज्ञापन

आधा दर्जन घायल दिघवारा : अवतारनगर थाना क्षेत्र के झौवा पंचायत के सुवर्णा गांव में शुक्रवार को नाव से बालू उतारने के विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हुई एवं लाठी डंडा व फरसा से हुए मारपीट में दोनों पक्षों के आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. सभी घायलों […]
विज्ञापन
आधा दर्जन घायल
दिघवारा : अवतारनगर थाना क्षेत्र के झौवा पंचायत के सुवर्णा गांव में शुक्रवार को नाव से बालू उतारने के विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हुई एवं लाठी डंडा व फरसा से हुए मारपीट में दोनों पक्षों के आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. सभी घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दिघवारा में किया गया. जहां से एक घायल व्यक्ति को बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया. घायलों में एक पक्ष के पिंटू राय(30 वर्ष),मुन्ना राय(25 वर्ष),पप्पू राय(30 वर्ष) व सिताब राय(60 वर्ष) समेत दूसरे पक्ष के धनेश्वर राय(63 वर्ष),राकेश कुमार राय(28 वर्ष) व नवीन कुमार(20 वर्ष) शामिल है.
मिली जानकारी के मुताबिक सुवर्णा गांव में गंगा तट पर नाव से बालू उतारने के विवाद ने देखते ही देखते खूनी रूप ले लिया और दो पक्षों के लोग आपस में भिड़ गये और आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से चोटिल हुए. बाद में घटना की जानकारी मिलते ही अवतारनगर पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दिघवारा पहुंचाया. घटना के बाद दोनों पक्षों के पिंटू राय व धनेश्वर राय के बयान पर अलग अलग प्राथमिकी दर्ज की गयी है जिसमें दोनों पक्षों के कुल 11 लोगों को नामजद किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




