दलित धर्म प्रचारक पर किया जानलेवा हमला

छपरा (कोर्ट) : एक धार्मिक योग संस्थान के दलित प्रचारक को जाति सूचक शब्दों के साथ गाली -गलौज करने तथा जान लेवा हमला करते हुए आभूषण छीन लेने से संबंधित एक मामला सीजेएम न्यायालय में दर्ज करवाया गया है. उक्त मामला विहंगम योग संस्थान के प्रचारक व दिघवारा के मीरपुर भुआल निवासी भरत पासवान ने […]
छपरा (कोर्ट) : एक धार्मिक योग संस्थान के दलित प्रचारक को जाति सूचक शब्दों के साथ गाली -गलौज करने तथा जान लेवा हमला करते हुए आभूषण छीन लेने से संबंधित एक मामला सीजेएम न्यायालय में दर्ज करवाया गया है. उक्त मामला विहंगम योग संस्थान के प्रचारक व दिघवारा के मीरपुर भुआल निवासी भरत पासवान ने दर्ज कराते हुए इसी थाना क्षेत्र के राइपट्टी निवासी नौशाद अली, शमशाद अली व चकनुर के एजाज खां समेत अन्य को अभियुक्त बनाया है.
आरोप में कहा है कि अभियुक्तों ने उसे यह कह कर गाली-गलौज व मारपीट करते हुए सोने का महावीरी लॉकेट छीन लिया कि तुम गांव में घूम कर क्यों प्रवचन सुनाता है. सभी नामजदों ने जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की और गले में गमछा फंसा उसे ले जा रहे थे कि अन्य लोगों ने उसे छुड़ाया. सीजेएम राधेश्याम शुक्ला ने मामले में जानलेवा हमला व एससीएसटी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करने का आदेश दिघवारा थाने को दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




