जहर देकर विवाहिता की हत्या

Published at :27 Nov 2015 1:31 AM (IST)
विज्ञापन
जहर देकर विवाहिता की हत्या

गड़खा : रसीदपुर गांव में दहेज के लिए एक नवविवाहिता को मार देने का मामला प्रकाश में आया है. जलालपुर थाना क्षेत्र के संवरी मठ गांव निवासी शिव दयाल पंडित की पुत्री पूनम की शादी डेढ़ वर्ष पूर्व गड़खा थाना के रसीदपुर गांव निवासी मुन्ना पंडित के साथ हुई थी. शादी के कुछ दिन बाद […]

विज्ञापन

गड़खा : रसीदपुर गांव में दहेज के लिए एक नवविवाहिता को मार देने का मामला प्रकाश में आया है. जलालपुर थाना क्षेत्र के संवरी मठ गांव निवासी शिव दयाल पंडित की पुत्री पूनम की शादी डेढ़ वर्ष पूर्व गड़खा थाना के रसीदपुर गांव निवासी मुन्ना पंडित के साथ हुई थी. शादी के कुछ दिन बाद से ससुराल वालों द्वारा दहेज में बाइक की मांग की जाने लगी थी.

नहीं देने पर हत्या हत्या कर दिये जाने की धमकी दी जा रही थी. बीते बुधवार को शिव दयाल को सूचना मिली कि उसकी पुत्री पूनम की जहर देकर हत्या कर दी गयी है. जब शिव दयाल पंडित अपनी पुत्री की ससुराल रसीदपुर गये, तो देखा कि उनकी पुत्री मृत अवस्था में पड़ी हुई है.

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया. इस संबंध में मुन्ना पंडित, मिथिलेश पंडित, सास, मंटू पंडित की पत्नी को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. सभी अभियुक्त घर छोड़ कर फरार है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन