डेंगू के अब तक नौ मरीज मिले

Published at :24 Sep 2015 3:06 AM (IST)
विज्ञापन
डेंगू के अब तक नौ मरीज मिले

संवाददाता : छपरा (सारण) जिले में जानलेवा बीमारी डेंगू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है. अब तक 9 मरीजों में इस गंभीर रोग का लक्षण दिखने की पुष्टि हुई है. बुधवार को बीमारी से आक्रांत 4 नये मरीज मिले. हालांकि, स्वास्थ्य महकमा पीड़ितों के इलाज के बाबत पूरी तैयारी का दावा कर रहा […]

विज्ञापन

संवाददाता : छपरा (सारण) जिले में जानलेवा बीमारी डेंगू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है.

अब तक 9 मरीजों में इस गंभीर रोग का लक्षण दिखने की पुष्टि हुई है. बुधवार को बीमारी से आक्रांत 4 नये मरीज मिले. हालांकि, स्वास्थ्य महकमा पीड़ितों के इलाज के बाबत पूरी तैयारी का दावा कर रहा है.

इधर परदेस में काम करने वाले अप्रवासी डेंगू के वायरल फीवर से बुरी तरह संक्रमित होकर घर वापस लौट रहे हैं. इन अप्रवासियों की फौरी जांच के लिए रेलवे स्टेशनों तथा बस स्टैंड पर कोई व्यवस्था नहीं दिख रही है. ऐसे में डेंगू का संक्रमण जिले भर में फैलने की आशंका बढ़ गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन