छपरा-पटना मार्ग पर ट्रक से 368 कार्टन शराब जब्त, चालक फरार

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन

वाहन चेकिंग के दौरान छपरा-पटना मुख्य सड़क के बोधा छपरा टोल टैक्स पर ट्रक पर लदे 368 कार्टन में रखे 3276 लीटर अंग्रेजी शराब को जब्त कर लिया.

विज्ञापन

डोरीगंज. अवतार नगर थाने के एएसआइ पप्पू कुमार सिंह ने दल बल के साथ वाहन चेकिंग के दौरान छपरा-पटना मुख्य सड़क के बोधा छपरा टोल टैक्स पर ट्रक पर लदे 368 कार्टन में रखे 3276 लीटर अंग्रेजी शराब को जब्त कर लिया. वहीं पुलिस को देखते ही चालक ट्रक खड़ा कर फरार हो गया. घटना बुधवार को दिन के नौ बजे की है. थानाध्यक्ष साकेत बिहारी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि दिघवारा के तरफ से एक ट्रक पर अंग्रेजी शराब लदी आ रही है. जिसके बाद बोधा छपरा टोल टैक्स पर एएसआइ पप्पू कुमार सिंह के नेतृत्व में वाहन चेकिंग लगायी गयी. जब ट्रक को रुकने का इशारा किया. जिसके बाद चालक ट्रक खड़ा कर दियारा की तरफ भाग गया. जिसके बाद पुलिस के द्वारा ट्रक का तिरपाल खोल तलाशी ली गयी. जिसमें कुरकुरे के बोरे के नीचे अंग्रेजी शराब लदा हुआ था. ट्रक में 99 कार्टन में 4752 पीस रायल चैलेंज कंपनी का शराब था. वहीं 119 कार्टून में 375 एमएल का 2856 पीस में 1071 लीटर शराब था. 42 कार्टून में 504 बोतल में 750 एम एल मात्रा में 378 लीटर शराब था. जबकि 108 कार्टून में 375 एम एल की 2592 बोतल में 972 लीटर शराब पाया गया. ट्रक व शराब को जब्त कर ट्रक के मालिक और अज्ञात चालक पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन