मॉनसून धान रोपनी के समय दे सकता है दगा!

Published at :16 Jul 2013 1:54 PM (IST)
विज्ञापन
मॉनसून धान रोपनी के समय दे सकता है दगा!

छपरा (सारण) : समय से पहले मॉनसून आने से खुश किसानों के लिए एक अच्छी खबर नहीं है. धान की रोपनी के समय सुखाड़ पड़ने की आशंका है. समय से पहले आया मॉनसून किसानों को धान की रोपनी तथा पटवन के समय दगा दे सकता है. पर्यावरण असंतुलन के कारण समय से पहले मॉनसून आया […]

विज्ञापन

छपरा (सारण) : समय से पहले मॉनसून आने से खुश किसानों के लिए एक अच्छी खबर नहीं है. धान की रोपनी के समय सुखाड़ पड़ने की आशंका है. समय से पहले आया मॉनसून किसानों को धान की रोपनी तथा पटवन के समय दगा दे सकता है.

पर्यावरण असंतुलन के कारण समय से पहले मॉनसून आया है और जब मॉनसून का आगमन समय से पहले होता है, तो आगे चल कर सुखाड़ पड़ने की आशंका रहती है. ऐसा बादल चक्र में असमय बदलाव के कारण होता है. यह मानना है मौसम विज्ञान और कृषि विज्ञान विशेषज्ञों का. मौसम वैज्ञानिकों के पूर्वानुमान से किसान भी चिंतित और परेशान हैं.

खेती के अनुकूल है वर्षानुपात

वर्तमान में वर्षानुपात खेती के अनुकूल है. कृषि विज्ञान के विशेषज्ञों का कहना है कि वर्तमान में हो रही बारिश खेती के अनुकूल है और किसानों तथा खेती के लिए लाभप्रद है, परंतु आनेवाले समय में मॉनसून के दगा देने की आशंका से जिले में सुखाड़ पड़ने की आशंका है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन