चोरों ने मचाया आतंक, आठ दुकानों में की भीषण चोरी
Updated at : 08 Jan 2020 1:35 AM (IST)
विज्ञापन

भेल्दी(अमनौर) : सोमवार की रात भेल्दी थाना क्षेत्र के बांसडीह बाजार स्थित अलग-अलग दुकानों से चोरों ने नकदी समेत लाखों रुपये के समान चोरी करने में सफल रहे. घटना की सूचना मिलने पर भेल्दी पुलिस मामले की जांच की. इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बांसडीह बाजार के सभी दुकानदार रोज रात में कई […]
विज्ञापन
भेल्दी(अमनौर) : सोमवार की रात भेल्दी थाना क्षेत्र के बांसडीह बाजार स्थित अलग-अलग दुकानों से चोरों ने नकदी समेत लाखों रुपये के समान चोरी करने में सफल रहे. घटना की सूचना मिलने पर भेल्दी पुलिस मामले की जांच की. इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बांसडीह बाजार के सभी दुकानदार रोज रात में कई टीम बारी-बारी से बाजार की सभी दुकानों पर पहरा देते थे.
किसी कारण से दुकानदार सोमवार की रात बाजार में पहरा देना भूल गये, जिसका फायदा चोरों ने उठा लिया. मंगलवार की सुबह दुकानदार जब बाजार में आये तो चोरों ने आठ दुकानों बांसडीह गांव निवासी देवेंद्र सिंह के मेडिकल स्टोर से चालीस हजार रुपये नकदी समेत पांच च्यवनप्राश का डिब्बा,
अमित मोबाइल दुकान से दो हजार नकदी, एक प्रिंटर व एक पेनड्राइव, गुड्डू गुप्ता के आभूषण दुकान से चार चांदी का पायल, फारूक अंसारी के मेडिकल स्टोर से बीस हजार नकदी, सिरंजन कुमार के इलेक्ट्रॉनिक दुकान से चार हजार नकदी समेत बल्ब, विजेंद्र राय के कपड़ा दुकान से एक हजार नकदी,
महावीर इलेक्ट्रॉनिक दुकान से 2500 नकदी समेत एक लैपटॉप व एक प्रिंटर व विकेश कुमार के आभूषण दुकान से चांदी के पायल की चोरी कर आसानी से फरार हो गये. घटना की सूचना दुकानदारों ने भेल्दी के प्रभारी थानाध्यक्ष सोहराब अली को दी. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




