गौरव बने कलेर प्रखंड भाजपा के अध्यक्ष
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :06 Dec 2019 2:16 AM (IST)
विज्ञापन

कलेर : प्रखंड भाजपा अध्यक्ष के रूप में गौरव कुमार के नाम का चयन किया गया. गौरव कुमार ने कहा कि प्रखंड स्तर पर पार्टी को सुदृढ़ करना एवं सभी कार्यकर्ताओं के मान सम्मान के लिए काम करना मेरी प्राथमिकता होगी. पूरे कार्यकाल तक मेरा प्रयास होगा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की समस्या पार्टी की मजबूती […]
विज्ञापन
कलेर : प्रखंड भाजपा अध्यक्ष के रूप में गौरव कुमार के नाम का चयन किया गया. गौरव कुमार ने कहा कि प्रखंड स्तर पर पार्टी को सुदृढ़ करना एवं सभी कार्यकर्ताओं के मान सम्मान के लिए काम करना मेरी प्राथमिकता होगी.
पूरे कार्यकाल तक मेरा प्रयास होगा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की समस्या पार्टी की मजबूती एवं भाजपा के संकल्प को द्वार द्वार तक पहुंचाएं. भाजपा के अध्यक्ष पद पर चयनित होने के बाद अरवल के पूर्व विधायक एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता चितरंजन कुमार ने प्रसन्नता व्यक्त किया है और उम्मीद जतायी है
कि गौरव के प्रखंड अध्यक्ष पद पर ताजपोशी होने से निश्चित तौर पर कलेर में भाजपा को मजबूती मिलेगी. अरवल जिला भाजपा अध्यक्ष ज्योति रंजन, पूर्व अध्यक्ष जयशंकर प्रसाद, वेंकटेश कुमार ,अश्वत्थामा शर्मा, गिरेंद्र कुमार ,भारद्वाज गिरी, कुंदन पाठक, रिभु कुमार, मिथिलेश पांडेय, अमृत राज उपाध्याय, अखिलेश सम्राट सहित दर्जनों नेताओं ने बधाई दिया है.
दीपक बने भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष
अरवल. भारतीय जनता पार्टी के पांच मंडल अध्यक्षों की घोषणा कर दी गयी है. प्रदेश चुनाव प्रभारी सुरेश रूंगटा ने सभी पांच मंडल अध्यक्षों की घोषणा कर दिया है. कलेर में गोरख कुमार, कुर्था में रामाशीष दास, अरवल ग्रामीण मंडल में दीपक शर्मा, बंशी में आमोद तिवारी, तेलपा रविरंजन पासवान को मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया है. करपी मंडल और अरवल मंडल के अध्यक्ष की घोषणा होना बाकी है.
इस बीच अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर दीपक शर्मा ने प्रदेश नेतृत्व को धन्यवाद देते हुए कहा कि जिस उम्मीद के साथ पार्टी ने मुझ पर भरोसा कर के जो दायित्व दिया है उसका मैं भरपूर निर्वहन करूंगा. भाजपा मंडल अध्यक्षों की घोषणा के बाद पार्टी नेताओं ने बधाई दिया है. भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योतिरंजन कुमार, भाजपा नेता पियूष शर्मा, गुड्डु कुमार, गिरेन्द्र कुमार, अमृत राज उपाध्याय, अखिलेश सम्राट, शंकर कुमार, पिंटू शर्मा, अंगद कुमार, गौतम कुमार, सहित कई लोगों ने बधाई दीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




