स्मार्ट क्लास के लिए लगे टेलीविजन सेट की चोरी

Updated at : 06 Sep 2019 12:43 AM (IST)
विज्ञापन
स्मार्ट क्लास के लिए लगे टेलीविजन सेट की चोरी

दरियापुर : थाना क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय सरैया में कक्षा दसवीं के स्मार्ट क्लास के लिए लगे टेलीविजन सेट की अज्ञात चोरों द्वारा विद्यालय का ताला काटकर चोरी करने का मामला प्रकाश में आया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार विद्यालय के वर्ग दसवीं के 103 बच्चों के लिए स्मार्ट क्लास शुरू कराने के लिए […]

विज्ञापन

दरियापुर : थाना क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय सरैया में कक्षा दसवीं के स्मार्ट क्लास के लिए लगे टेलीविजन सेट की अज्ञात चोरों द्वारा विद्यालय का ताला काटकर चोरी करने का मामला प्रकाश में आया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार विद्यालय के वर्ग दसवीं के 103 बच्चों के लिए स्मार्ट क्लास शुरू कराने के लिए दो तारीख को टेलीविजन सेट लगाया गया था. साथ ही इसका शुभारंभ शिक्षक दिवस के मौके पर पांच तारीख को करना था. इसी बीच तीन तारीख की रात में अज्ञात चोरों ने स्मार्ट क्लास के गेट में लगे ताला को काटकर टेलीविजन सेट की सभी सामग्री चुरा लिये.
इस घटना का पता तब चला, जब प्रधानाध्यापक राकेश रंजन ने अपने शिक्षकों के साथ विद्यालय का मुख्य दरवाजा खोलकर अंदर का नजारा देखा. वे हतप्रभ रह गये. चोरों ने स्मार्ट क्लास के गेट में लगे ताला को काटकर अंदर में लगे 55 इंच के सैमसंग का टेलीविजन, इन्वर्टर, बैटरी, पेन ड्राइव, साउंड सिस्टम आदि की चोरी कर ली थी.
प्रधानाध्यापक ने सबसे पहले चोरी की घटना की सूचना गांव वालों को दी. उसके बाद स्थानीय थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराते हुए उचित कार्रवाई करने की गुहार लगायी. सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस प्रशासन ने घटना स्थल पर पहुंच कर हर बिंदु को ध्यान में रखते हुए जांच की तथा उचित कानूनी कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया.
वहीं प्रधानाध्यापक के अनुसार चोरी की घटना की सूचना जिला कार्यक्रम पदाधिकारी समग्र शिक्षा अमरेंद्र कुमार गौड़ को भी कर दी गयी है. बच्चों के लिए शिक्षा स्तर को आधुनिक टेक्नोलॉजी के माध्यम से ऊपर उठाने के लिए स्मार्ट क्लास के लिए लगाये गये टेलीविजन सेट की चोरी हो जाने से विद्यालय के वर्ग दसवीं के 103 बच्चों के उत्साह और उम्मीदों की किरण पर बहुत बड़ा झटका लगा है. स्मार्ट क्लास से टेलीविजन सेट की चोरी हो जाने से मायूस छात्रों ने शिक्षक दिवस नहीं मनाया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन