ससुराल आये युवक की हत्या, सनसनी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
सीवान/छपरा : हुसैनगंज थाना क्षेत्र के धनखड़ गांव स्थित पीर बाबा के मजार के अंदर एक युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी है. जानकारी के अनुसार, मंगलवार को एक महिला चादरपोशी करने गयी थी. वहीं, उसने मजार के अंदर एक अज्ञात युवक की हत्या कर फेंकी गयी लाश देखी. इसके बाद […]
विज्ञापन
सीवान/छपरा : हुसैनगंज थाना क्षेत्र के धनखड़ गांव स्थित पीर बाबा के मजार के अंदर एक युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी है. जानकारी के अनुसार, मंगलवार को एक महिला चादरपोशी करन�� गयी थी. वहीं, उसने मजार के अंदर एक अज्ञात युवक की हत्या कर फेंकी गयी लाश देखी. इसके बाद उसने गांव वालों को सूचना दी.
आपके शहर में
विज्ञापन
सूचना मिलते ही गांव वालों की भीड़ मजार पर जुट गयी. मृतक की पहचान अख्तर अली के रूप में हुई है जो सारण जिले के पन्नापुर थाना क्षेत्र के सोनबरसा निवासी अजीज मियां का पुत्र था.
घटना के संबंध में बताया जाता है कि अख्तर अली अपनी नवविवाहिता दूसरी पत्नी के साथ बाइक से अपनी ससुराल सीवान आया था. परिजनों ने बताया कि सोमवार की शाम करीब 7:00 बजे तरवारा बाजार में अख्तर अली के दो जान पहचान के लोग मिले. दुआ सलाम के बाद दोनों युवकों ने अख्तर अली से शादी की खुशी में मिठाई खाने की बात कही. अख्तर अली अपनी पत्नी को बाइक के पास खड़ा कर अपने मित्रों के साथ पास ही के किसी होटल में मिठाई खाने चला गया.
परिजनों ने बताया कि उसमें से एक व्यक्ति चेहरा ढके हुए आया व अख्तर अली की नवविवाहिता पत्नी के कान पर थप्पड़ जड़ दी. अख्तर अली की पत्नी ने इसकी सूचना अपने मायके वालों को दी. इसके बाद जीबी नगर थाने में अख्तर अली की पत्नी ने अज्ञात लोगों के खिलाफ अपने पति को अगवा करने का आरोप लगाया.
परिजनों ने बताया कि अख्तर अली की यह दूसरी शादी थी जो उसने एक माह पहले सीवान नगर थाने के इस्माइल शहीद मोहल्ले में की थी. परिजनों ने इस बात को स्वीकार किया कि दूसरी शादी को लेकर अख्तर अली से उसकी पहली पत्नी से विवाद था. इधर, पुलिस परिजनों के बयान के आधार पर हत्यारोपितों को चिह्नित करने में जुटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन