सीबीएसइ प्लस टू के रिजल्ट में एबीसी के छात्रों का बजा डंका

Updated:
विज्ञापन
सीबीएसइ प्लस टू के रिजल्ट में एबीसी के छात्रों का बजा डंका

छपरा : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 2019 की वार्षिक परीक्षा में एबीसी ट्यूटोरियल के छात्र-छात्राओं ने फिर डंका बजाया है. 93.2 फीसदी मार्क्स गणित विषय में लाकर आभा रानी विद्यालय टॉपर बनी हैं. वहीं 92.8 फीसदी अंक लाकर जीव विज्ञान में मनीष कुमार टॉपर बने हैं. आभा रानी को गणित, फिजिक्स तथा शारीरिक शिक्षा में […]

विज्ञापन

छपरा : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 2019 की वार्षिक परीक्षा में एबीसी ट्यूटोरियल के छात्र-छात्राओं ने फिर डंका बजाया है. 93.2 फीसदी मार्क्स गणित विषय में लाकर आभा रानी विद्यालय टॉपर बनी हैं. वहीं 92.8 फीसदी अंक लाकर जीव विज्ञान में मनीष कुमार टॉपर बने हैं.

आभा रानी को गणित, फिजिक्स तथा शारीरिक शिक्षा में 95-95 फीसदी मार्क्स मिले हैं. वहीं मनीष को फिजिक्स, केमेस्ट्री, बाॅयलोजी में 95-95 फीसदी मार्क्स मिले हैं. विद्यालय के प्राचार्य दिनेश कुमार सिंह के अनुसार सीबीएसइ प्लस टू में सबसे ज्यादा प्राप्तांक एबीसी ट्यूटोरियल का है.
इसके अलावा समीक्षा सिन्हा 94 फीसदी, रितिक रंजन को 90.6 फीसदी, श्रेष्ठा नारायण सिन्हा को 88.8 फीसदी, विज्येंद्र राज को 86.4 फीसदी, रितिका सोनी को 85 फीसदी, स्मृति राज को 87.8 फीसदी, उद्देश्या राज को 83.86 फीसदी, कुमारी सिमरन को 85.8 फीसदी, कुंदन कुमार को 85 फीसदी, युवराज सूर्यवंशी को 84.2 फीसदी अंक मिले हैं. इस प्रकार दर्जनों छात्र-छात्राओं को कई विषयों में 95 अंक भी मिले है.
दोपहर बाद परिणाम घोषित होने की खबर के बाद एबीसी ट्यूटोरियल में छात्र-छात्राओं की भीड़ परिणाम को जानने के लिए एकत्र होने लगी. वहीं बेहतर रिजल्ट की खुशी में विद्यालय में छात्र-छात्राओं के बीच मिठाइयां भी बांटी गयीं. जेडी पब्लिक स्कूल सह एबीसी के शिक्षकों ने छात्रों की सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन