छपरा : जाम से मिलेगी निजात, यात्रा होगी सुगम
Updated at : 12 Jul 2018 12:03 AM (IST)
विज्ञापन

छपरा (सदर) : भारत के सबसे लंबे डबल डेकर के निर्माण का कार्य जून 2022 में पूरा कर लेने की योजना है. छपरा शहर में नगरपालिका चौक पथ की वांछित अधिकृत चौड़ाई 12 मीटर से कम होने की तथा मुख्य बाजार की सघन आबादी होते हुए मिश्रित वाहनों के परिचालन के कारण जाम से निबटने […]
विज्ञापन
छपरा (सदर) : भारत के सबसे लंबे डबल डेकर के निर्माण का कार्य जून 2022 में पूरा कर लेने की योजना है. छपरा शहर में नगरपालिका चौक पथ की वांछित अधिकृत चौड़ाई 12 मीटर से कम होने की तथा मुख्य बाजार की सघन आबादी होते हुए मिश्रित वाहनों के परिचालन के कारण जाम से निबटने के लिए प्रस्तावित इस डबल डेकर फ्लाई ओवर का निर्माण न्यूनतम भू-अर्जन को ध्यान में रखते हुए चौक के दोनों तरफ उपलब्ध सरकारी जमीन पर ही विस्तारित किया जायेगा.
इस निर्णय की जानकारी परिवहन विभाग के प्रधान सचिव अमृत लाल मीणा ने छपरा में डबल डेकर फ्लाइओवर के शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान विस्तृत विवरण प्रस्तुत करते हुए दिये.
उन्होंने यह भी कहा कि फ्लाइ ओवर का सबसे ऊपरी डेक के रैंप की शुरुआत भिखारी ठाकुर चौक से गांधी चौक की ओर लगभग 400 मीटर की दूरी पर स्थित एवीएस स्कूल के निकट से होगा. 3520 किलोमीटर लंबा ऊपरी डे गांधी चौक एवं नगरपालिका चौक होते हुए बस स्टैंड तक जायेगा. इसका उपयोग सीवान की ओर से भिखारी ठाकुर चौक होते हुए आरा, हाजीपुर, पटना आदि जाने के लिए किया जायेगा. वहीं फ्लाइओवर के निचले डेक की शुरुआत पुलिस केंद्र स्थित एक मंदिर के निकट से होगा.
25 मीटर लंबा यह डेक गांधी चौक एवं नगरपालिका चौक होते हुए राजेंद्र सरोवर के निकट तक जायेगा तथा इसका प्रयोग आरा-हाजीपुर-पटना की ओर से आने वाले वाहन छपरा समाहरणालय, बस स्टैंड, सीवान जाने के लिए कर सकते है.
गांधी चौक पर इस निचले डेक से 300 मीटर लंबा एक अतिरिक्त रैंप गड़खा-मुजफ्फरपुर की ओर से चढ़ेगा. इसी प्रकार नगर पालिका चौक से तीन सौ मीटर लंबा एक रैंप समाहरणालय की ओर थाना चौक पर उतरेगा.
इस डबल डेकर के बनने से शहर में जाम की समस्या से जहां निजात मिलेगी, वहीं राज्य या राज्य के बाहर के लोगों को अपने छोटे वाहनों से दूसरे शहर या राज्य में जाने में काफी समय की बचत होगी. उन्हें घंटों जाम में नहीं फंसना होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




