शिक्षक के घर से नकदी सहित लाखों रुपये मूल्य की चोरी

पानापुर : थाना क्षेत्र के सहवाजपुर गांव निवासी एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय, मिथौरा में कार्यरत शिक्षक सुनील मांझी के घर को बुधवार की रात चोरों ने निशाना बना नकदी सहित लाखों रुपये मूल्य के सामान की चोरी कर ली. पीड़ित गृहस्वामी के अनुसार चोर घर के पिछले दरवाजे से अंदर प्रवेश कर गये एवं घर […]
पानापुर : थाना क्षेत्र के सहवाजपुर गांव निवासी एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय, मिथौरा में कार्यरत शिक्षक सुनील मांझी के घर को बुधवार की रात चोरों ने निशाना बना नकदी सहित लाखों रुपये मूल्य के सामान की चोरी कर ली. पीड़ित गृहस्वामी के अनुसार चोर घर के पिछले दरवाजे से अंदर प्रवेश कर गये एवं घर के बक्से, पेटी आदि को तोड़कर बीस हजार नकद सहित लाखों रुपये के गहने, कपड़े और एक मोबाइल की चोरी कर ली. घटना के समय घर के अधिकांश सदस्य छत पर सो रहे थे. पीड़ित शिक्षक के अनुसार घटना के समय घर मे मौजूद मेरी मां द्वारा शोर मचाये जाने पर चोरो ने उन्हें धक्का देकर गिरा दिया एवं फरार हो गये. शोरगुल सुनकर आसपास के ग्रामीण जबतक पहुंचते तबतक चोर फरार हो गये थे. चोरों ने मोबाइल का सिम बाहर फेंक दिया था. सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




