डीईओ की गिरफ्तारी पर रोक की अवधि बढ़ी

छपरा (कोर्ट) : छात्रा के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने के मामले में आरोपित बनाये गये जिला शिक्षा पदाधिकारी की अग्रिम जमानत याचिका पर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश षष्टम अंजनी कुमार सिंह के न्यायालय में सुनवाई की गयी. न्यायाधीश ने जिला शिक्षा पदाधिकारी राजकिशोर सिंह द्वारा दाखिल याचिका में सुनवाई शुरू की, जिसमें बचाव […]
छपरा (कोर्ट) : छात्रा के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने के मामले में आरोपित बनाये गये जिला शिक्षा पदाधिकारी की अग्रिम जमानत याचिका पर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश षष्टम अंजनी कुमार सिंह के न्यायालय में सुनवाई की गयी. न्यायाधीश ने जिला शिक्षा पदाधिकारी राजकिशोर सिंह द्वारा दाखिल याचिका में सुनवाई शुरू की, जिसमें बचाव पक्ष के अधिवक्ता रविरंजन प्रसाद सिंह व सहायक नीरज नयन ने जमानत के पक्ष में बहस की.ॅन्यायाधीश ने दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद अभियोजन को अगली तिथि के पहले पुलिस उपाधीक्षक से मामले का पर्यवेक्षण कराने व उसका रिपोर्ट न्यायालय में प्रस्तुत करने को कहा है.
वहीं बचाव पक्ष के अधिवक्ता द्वारा सुनवाई की, अगली तिथि तक पदाधिकारी की गिरफ्तारी पर रोक लगाये जाने के आग्रह को स्वीकार करते हुए अगली तिथि तक उनकी गिरफ्तारी पर रोक का आदेश दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




