पिकअप भान ने छह वर्षीया बच्ची को कुचल दिया

अमनौर : स्थानीय थाना क्षेत्र के एसएच 73 खोरीपाकड़ गोविंद दलित बस्ती के पास एक पिकअप भान ने छह वर्षीया बच्ची को कुचल दिया. इससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. मौत की घटना के बाद स्थानीय ग्रामीण आक्रोशित हो गये और शव को सड़क पर रख उक्त सड़क मार्ग को घंटों जाम रखा. […]
अमनौर : स्थानीय थाना क्षेत्र के एसएच 73 खोरीपाकड़ गोविंद दलित बस्ती के पास एक पिकअप भान ने छह वर्षीया बच्ची को कुचल दिया. इससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. मौत की घटना के बाद स्थानीय ग्रामीण आक्रोशित हो गये और शव को सड़क पर रख उक्त सड़क मार्ग को घंटों जाम रखा. मृतका नयागांव थाना क्षेत्र के राजू राम की पुत्री बतायी गयी है. वह अपने ननिहाल नंदू राम के घर अपने माता के साथ तीन दिन पहले आयी थी. घटना के संबंध में बताया जाता है कि गुरुवार की सुबह लगभग 6 बजे सड़क के किनारे खेल रही थी कि सोनहो की तरफ से तेज गति से आ रही पिकअप ने ठोकर मार दी.
घटना के बाद पिकअप लेकर फरार हो गया. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने उक्त सड़क मार्ग को घंटों जाम रखा, जिससे जाम में फंसे गाड़ियों की लंबी लाइन लग गयी. आक्रोशित लोग मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग कर रहे थे. घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष प्रभाकर पाठक, अमनौर बीडीओ वैभव कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच आक्रोशित लोगों को समझा बुझा कर शांत कराया. वहीं पंचायत के मुखिया पति राजकुमार सिंह ने कबीर अंत्येष्ठी योजना के तहत तीन हजार तथा बीडीओ व थानाध्यक्ष ने भी तीन हजार रुपये का आर्थिक सहयोग मृतक के परिजनों को दिया. इसके बाद जाम को हटाया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




