धान क्रय घोटाले के आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई में लाएं तेजी

छपरा(सारण) : धान क्रय में घोटाले के आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई में तेजी लाने का निर्देश दिया गया है. डीजीपी ने सभी थानाध्यक्षों को इस आशय का निर्देश दिया है और प्राथमिकता के आधार पर लंबित कांडों का अनुसंधान करने और दोषियों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया है. जिले में राइस मिलरों व […]
छपरा(सारण) : धान क्रय में घोटाले के आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई में तेजी लाने का निर्देश दिया गया है. डीजीपी ने सभी थानाध्यक्षों को इस आशय का निर्देश दिया है और प्राथमिकता के आधार पर लंबित कांडों का अनुसंधान करने और दोषियों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया है. जिले में राइस मिलरों व पैक्स अध्यक्षों के खिलाफ पचास से अधिक मामले दर्ज हैं.
इसमें से तीन मामले की जांच विजिलेंस की टीम कर रही है. जिले के विभिन्न थानों में दर्ज प्राथमिकी में मुख्य रूप से पैक्स अध्यक्ष, राइस मील के मालिक व इंफोर्समेंट ऑफिसर, धान संग्रहण केंद्र के प्रभारी व अन्य अधिकारी नामजद आरोपित हैं. आरोपितों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने की सख्त हिदायत दी गयी है और इस मामले में दोषियों के खिलाफ स्पीडी ट्रायल चलाने का भी निर्देश दिया गया है. पुलिस मुख्यालय ने जारी निर्देश में पुलिस अधीक्षक व डीआइजी को भी शीघ्र पर्यवेक्षण करने और दोषियों को गिरफ्तार करने की दिशा में की जा रही कार्रवाई की मॉनीटरिंग करने को कहा गया है.
इस मामले में पुलिस अधीक्षक से प्रत्येक सप्ताह प्रतिवेदन भी तलब किया है.राज्य पुलिस मुख्यालय के निर्देश के बाद इस मामले में तेजी आने की संभावना जगी है और इसकी विभिन्न स्तरों पर समीक्षा शुरू कर दी गयी है. विजिलेंस टीम के द्वारा सोमवार व मंगलवार को इसकी जांच की गयी. जिले में दर्ज दस मामले की हाईकोर्ट मॉनीटरिंग कर रही है. वित्तीय वर्ष 2012- 13 और 2013-14 में दर्ज मामले में जांच के लिए कई महत्वपूर्ण बिंदु निर्धारित किया गया है. इस मामले में सभी अनुसंधानकर्त्ताओं को पुलिस अधीक्षक हरकिशोर राय ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




