घायल महिला की मौत, विरोध में जाम की सड़क

जलालपुर : सारण जिले के कोपा थाना क्षेत्र के दक्षिण टोला गांव में दो दिनों पहले दबंगों की पिटायी से घायल महिला की मौत के खिलाफ आक्रोशित लोगों ने घंटों सड़क जाम रखा. गुरुवार को अलसुबह ही आक्रोशित लोगों ने छपरा-सीवान एनएच 85 को जाम कर दिया. सड़क जाम करने में महिलाओं की संख्या अधिक […]
जलालपुर : सारण जिले के कोपा थाना क्षेत्र के दक्षिण टोला गांव में दो दिनों पहले दबंगों की पिटायी से घायल महिला की मौत के खिलाफ आक्रोशित लोगों ने घंटों सड़क जाम रखा. गुरुवार को अलसुबह ही आक्रोशित लोगों ने छपरा-सीवान एनएच 85 को जाम कर दिया. सड़क जाम करने में महिलाओं की संख्या अधिक थी.
दो दिनों पहले भूमि विवाद के कारण दलित परिवार की चार महिलाओं की बेरहमी से पिटाई कर दी गयी. इसमें गंभीर रूप से घायल एक महिला को सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया. इलाज के दौरान महिला की मौत बुधवार की रात पटना पीएमसीएच में हो गयी. सुबह में पोस्टमार्टम करा कर शव को जब गांव लाया गया तो, ग्रामीण आक्रोशित हो गए और शव लेकर सड़क पर उतर आये. पहले तो कोपा थाना की पुलिस ने पहुंच कर सड़क जाम हटाने का प्रयास किया, लेकिन स्थिति की गंभीरता को देखते हुए वरीय अधिकारियों को घटना की सूचना दी.
एसपी हरकिशोर राय के निर्देश पर चार अन्य थानों की पुलिस भी कोपा पहुंची जिसमें रिविलगंज,मांझी,जलालपुर व दाउदपुर थाना शामिल थी. एसडीपीओ अजय कुमार सिंह भी पहुंचे. काफी मशक्कत के बाद जाम हटाया जा सका. शव को छपरा-सीवान रोड एनएच 85 को पूरे पांच घंटे तक जाम रखा. इस वजह से आवागमन पूरी तरह से ठप रहा. पुलिस को काफी फजीहत झेलनी पड़ी. महिलाएं सड़क जाम हटाने के लिए तैयार नहीं थीं. आक्रोशित महिलाएं आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग कर रही थीं .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




