पुलिस ने बालू लदे एक दर्जन ट्रकों को किया जब्त

Updated at : 25 Jan 2018 4:17 AM (IST)
विज्ञापन
पुलिस ने बालू लदे एक दर्जन ट्रकों को किया जब्त

छपरा(सारण) : पुलिस ने बालू की अवैध ढुलाई करने वाले वाहनों के खिलाफ मंगलवार को व्यापक कार्रवाई की. इस दौरान पुलिस ने एक दर्जन ट्रकों को जब्त किया. पुलिस अधीक्षक हरकिशोर राय ने बताया कि जिले में बालू का अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है. इस दौरान डोरीगंज थाना […]

विज्ञापन

छपरा(सारण) : पुलिस ने बालू की अवैध ढुलाई करने वाले वाहनों के खिलाफ मंगलवार को व्यापक कार्रवाई की. इस दौरान पुलिस ने एक दर्जन ट्रकों को जब्त किया. पुलिस अधीक्षक हरकिशोर राय ने बताया कि जिले में बालू का अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है. इस दौरान डोरीगंज थाना क्षेत्र के बंगाली बाबा घाट से छह ट्रकों को जब्त किया गया जिस पर बालू लदा हुआ था और चालक-खलासी फरार हो गये.

उन्होंने बताया नयागांव, अवतार नगर, गड़खा तथा भेल्दी थाना क्षेत्र में भी वाहन जांच के दौरान छह ट्रकों को बालू की अवैध ढुलाई करते हुए पकड़ा गया. सभी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है और पुलिस इसकी जांच कर रही है. उन्होंने बताया कि बालू के अवैध खनन और अवैध ढुलाई पर पूरी तरह रोक है. इसका अनुपालन सख्ती के साथ करने का निर्देश दिया गया है. इस मामले में लापरवाही बरतने वाले थानाध्यक्षों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जायेगी.

क्या कहते हैं एसपी
सरयू नदी के तटवर्ती इलाकों में बालू का कारोबार किये जाने की सूचना मिली है और पुलिस इस मामले में जल्द ही कार्रवाई की जायेगी.
हरकिशोर राय
पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन