खनन पदाधिकारी की तबीयत बिगड़ी, गये छुट्टी पर

छपरा (सदर) : सारण जिले के विभिन्न 15 घाटों पर जब्त लाखों रुपये मूल्य के लाल बालू की सुरक्षा तथा उसे विभागीय पत्र के आलोक में पटना पहुंचाने का काम जिला प्रशासन के लिये मुश्किल हो गया है. एक ओर जहां बालू उठवाने तथा पटना पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले खान निरीक्षक सह सक्षम […]
छपरा (सदर) : सारण जिले के विभिन्न 15 घाटों पर जब्त लाखों रुपये मूल्य के लाल बालू की सुरक्षा तथा उसे विभागीय पत्र के आलोक में पटना पहुंचाने का काम जिला प्रशासन के लिये मुश्किल हो गया है. एक ओर जहां बालू उठवाने तथा पटना पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले खान निरीक्षक सह सक्षम पदाधिकारी 22 दिसंबर तक छुट्टी पर चले गये. छुट्टी की वजह छपरा-सीवान मार्ग पर विभागीय कार्य से यात्रा में थे.
इसी दौरान बुखार तथा बोमेटिंग के कारण बीच में रूककर सीवान जिले के दरौंदा पीएचसी में इलाज कराया तथा ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने तबीयत खराब होने की वजह क्षमता से ज्यादा काम करना बताते हुए उन्हें शारीरिक विश्राम की सलाह दी थी. तबियत खराब होने के बाद खान निरीक्षक सह सक्षम पदाधिकारी महेश्वर पासवान ने विभागीय सहायक निदेशक को पत्र भेज दी है. वहीं जिला पदाधिकारी को भी सूचना दी है. मालूम हो कि सारण जिले में प्रभारी सहायक खनन निदेशक के रूप में पदस्थापित संजय कुमार ने जुलाई माह में ही प्रभार ग्रहण किया था. परंतु, पटना में विभागीय काम के बोझ के कारण छपरा में विभागीय दायित्वों को निभाने में अपने को पूरी तरह असमर्थ बताते है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




