छठपूजा के लिए कलसूप व दउरा बनाने में जुटे कारीगर

छपरा(नगर) : छठ महापर्व आते ही हर जगह श्रद्धा व भक्ति का माहौल नजर आने लगता है. आम से लेकर खास भी पर्व के दिनों में पूरी आस्था और निष्ठा के साथ सक्रिय हो जाते हैं. वहीं इस खास पर्व को और भी खास बनाते हैं कुछ ऐसे लोग जो इस महापर्व में लगने वाले […]
छपरा(नगर) : छठ महापर्व आते ही हर जगह श्रद्धा व भक्ति का माहौल नजर आने लगता है. आम से लेकर खास भी पर्व के दिनों में पूरी आस्था और निष्ठा के साथ सक्रिय हो जाते हैं. वहीं इस खास पर्व को और भी खास बनाते हैं कुछ ऐसे लोग जो इस महापर्व में लगने वाले सामान को दिन-रात की मेहनत से बनाकर आमलोगों को उपलब्ध कराते हैं.
छपरा के पुलिस लाइन के पास सड़क किनारे रहने वाले कुछ गरीब परिवार के लोग विगत दो महीने से दिन-रात एक कर बांस की टोकरी, दउरा, कलसूप तथा पूजा में लगने वाले बांस के अन्य सामान बनाने में जुटे हुए हैं. भले ही इन गरीबों को बमुश्किल एक वक्त का भरपेट खाना नसीब हो पाता है पर छठ व्रतियों को सुंदर व आकर्षण बांस का कलसूप व दउरा मिल जाये, इसके लिए इनके भूख में भी इत्मीनान नजर आता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




