बिहार : गंडक नदी में नाव पलटी, 6 लोग सुरक्षित निकले, छह लापता

Updated at : 16 Oct 2017 11:28 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार : गंडक नदी में नाव पलटी, 6 लोग सुरक्षित निकले, छह लापता

छपरा : बिहारके सारण जिले में आज गंडक नदी में एक नाव अनियंत्रित होकर पलट गयी जिससे उसमें सवार छह लोग लापता हैं. घटना जिले के पानापुर थाना क्षेत्र के सरोजा भगवानपुर गांव की है. पुलिस अधीक्षक हरि किशोर राय ने बताया कि उक्त नाव पर कुल 12 लोग सवार थे. उनमें से छह लापता […]

विज्ञापन

छपरा : बिहारके सारण जिले में आज गंडक नदी में एक नाव अनियंत्रित होकर पलट गयी जिससे उसमें सवार छह लोग लापता हैं. घटना जिले के पानापुर थाना क्षेत्र के सरोजा भगवानपुर गांव की है. पुलिस अधीक्षक हरि किशोर राय ने बताया कि उक्त नाव पर कुल 12 लोग सवार थे. उनमें से छह लापता बताये जा रहें हैं जबकि छह अन्य हादसे के बाद तैरकर नदी से सुरक्षित बाहर निकल आये.

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि नाव से सवार होकर नदी पार मवेशियों के लिए चारा काटने जा रहे थे. राय ने बताया कि लापता लोगों की तलाश के लिए गोताखोरों की मदद ली जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन