अपराधियों ने हथियार का डर दिखा बाइक लूटी

Updated at : 22 Sep 2017 4:51 AM (IST)
विज्ञापन
अपराधियों ने हथियार का डर दिखा बाइक लूटी

बनियापुर : सीसीटीवी कैमरा लगाने जा रहे टेक्नीशियन से दो बाइकों पर सवार तीन अज्ञात अपराधियों ने पिस्टल का भय दिखा टेक्नीशियन की बाइक सहित लगभग एक लाख रुपये के सामान लूट लिये. घटना बुधवार की देर रात्रि एनएच 101 पर थाना क्षेत्र के बनियापुर मेला के निकट की है. लूट की घटना से पीड़ित […]

विज्ञापन

बनियापुर : सीसीटीवी कैमरा लगाने जा रहे टेक्नीशियन से दो बाइकों पर सवार तीन अज्ञात अपराधियों ने पिस्टल का भय दिखा टेक्नीशियन की बाइक सहित लगभग एक लाख रुपये के सामान लूट लिये. घटना बुधवार की देर रात्रि एनएच 101 पर थाना क्षेत्र के बनियापुर मेला के निकट की है. लूट की घटना से पीड़ित टेक्नीशियन नगर थाना क्षेत्र के छोटा तेलपा निवाशी बिट्टु अंसारी है. पीड़ित द्वारा स्थानीय थाने में तीन अज्ञात लुटेरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी. प्राथमिकी में पीड़ित ने बताया है कि वे और उनके बिजनेस पार्टनर पप्पू कुमार छपरा से बाइक से सीसीटीवी कैमरा लगाने सहाजितपुर थाना क्षेत्र के कोल्हुआ जा रहे थे.

इसी दौरान अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया.

जैसे ही बनियापुर मेला के निकट पहुंचे कि विपरीत दिशा से आ रहे दो बाइकों पर सवार अज्ञात तीन अपराधियों ने बाइक रोक पिस्टल का भय दिखा बाइक, चार सीसीटीवी कैमरा सेट, एक डीभीआर, दो मोबाइल सेट, पर्स आदि छीन फरार हो गये. थानाध्यक्ष ज्वाला सिंह ने बताया कि अनुसंधान में जुटी पुलिस घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों को चिह्नित करने एवं उनके गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन