शराब कारोबार में संलिप्तता के कारण नपे थानाध्यक्ष

छपरा(सारण) : पुलिस अधीक्षक हरकिशोर राय ने मांझी के थानाध्यक्ष प्रभाकर पाठक तथा भगवान बाजार थाने के पुलिस अवर निरीक्षक जगदीश हाजरा को निलंबित कर दिया है तथा तत्काल प्रभाव से पुलिस केंद्र छपरा में योगदान करने का निर्देश दिया है. पुलिस अधीक्षक ने यह कार्रवाई शुक्रवार को देर रात को किया. पुलिस अधीक्षक ने […]
छपरा(सारण) : पुलिस अधीक्षक हरकिशोर राय ने मांझी के थानाध्यक्ष प्रभाकर पाठक तथा भगवान बाजार थाने के पुलिस अवर निरीक्षक जगदीश हाजरा को निलंबित कर दिया है तथा तत्काल प्रभाव से पुलिस केंद्र छपरा में योगदान करने का निर्देश दिया है. पुलिस अधीक्षक ने यह कार्रवाई शुक्रवार को देर रात को किया. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मांझी के थानाध्यक्ष प्रभाकर पाठक के पैतृक घर से काफी मात्रा में विदेशी शराब इसी सप्ताह में बरामद की थी, जिससे संबंधित प्राथमिकी सीवान जिले के असांव थाने में दर्ज है और इस मामले में थानाध्यक्ष के पिता समेत आठ नामजद आरोपित हैं.
एसपी ने बताया कि इस मामले में मांझी थानाध्यक्ष को दोषी मानते हुए निलंबित किया गया है. उन्होंने बताया कि भगवान बाजार थाने के पुलिस अवर निरीक्षक जगदीश हाजरा को कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है. मुफसिल थाना क्षेत्र के घायल युवती का बयान जगदीश हाजरा ने दर्ज नहीं की थी, जिसकी शिकायत घायल युवती ने पुलिस अधीक्षक से की थी. घायल युवती इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती थी और पुअनि हाजरा सदर अस्पताल के पुलिस पिकेट के ओडी ड्यूटी पर तैनात थे. जांच के दौरान युवती के आरोप को सही पाया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




