कम पड़ गया फायरब्रिगेड का पानी

सोनपुर : पूर्व मध्य रेलवे के सोनपुर मंडल मुख्यालय स्टेशन पर गुरुवार की सुबह लाइन नंबर आठ पर खड़ी सीइ यान के कोच में लगी आग की घटना ने न केवल अग्निशमन व्यवस्था की पोल खोल दी, बल्कि इस घटना ने रेलवे की आपदा प्रबंधन व्यवस्था की कलई खोल दी. रेलवे के अधिकारी भी दंग […]
सोनपुर : पूर्व मध्य रेलवे के सोनपुर मंडल मुख्यालय स्टेशन पर गुरुवार की सुबह लाइन नंबर आठ पर खड़ी सीइ यान के कोच में लगी आग की घटना ने न केवल अग्निशमन व्यवस्था की पोल खोल दी, बल्कि इस घटना ने रेलवे की आपदा प्रबंधन व्यवस्था की कलई खोल दी. रेलवे के अधिकारी भी दंग रह गये. मंडल मुख्यालय के स्टेशन पर अग्निशमन यंत्र उस समय नहीं मिला. यह महज संयोग है कि जिस ट्रैक पर घटना हुई उसके बगल वाले ट्रैक पर खड़ी पेट्रोलियम पदार्थ वाली मालगाड़ी कुछ घंटे पहले ही चली गयी थी.
काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया और स्टेशन को जलने से बचा लिया गया. हुआ यह कि अगलगी की घटना के बाद फायरब्रिगेड की टीम प्लेटफॉर्म संख्या चार पहुंची, लेकिन फायरब्रिगेड वाहन में पर्याप्त पानी नहीं था. बताया जाता है कि सोनपुर रेलवे यार्ड में डेमू शेड के समीप एक रेल डिब्बे में गुरुवार की अहले सुबह आग लग जाने से अफरा-तफरी मच गयी. ट्रैक संख्या आठ पर खड़ी इस कैंपिंग कोच से रेल ट्रैक के रखरखाव से संबंधित सामान रखा जाता था. इसमें विभागीय रेल कर्मी भी रहते थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




