सारण पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पूर्व मुखिया पति की हत्या का आरोपित गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

सारण पुलिस को सोमवार को बड़ी सफलता हाथ लगी. जिले के मांझी थाना क्षेत्र के मुबारक पंचायत के पूर्व मुखिया पति की गोली मारकर हत्या करने के मामले में सोमवार को पुलिस ने एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

छपरा. सारण पुलिस को सोमवार को बड़ी सफलता हाथ लगी. जिले के मांझी थाना क्षेत्र के मुबारक पंचायत के पूर्व मुखिया पति की गोली मारकर हत्या करने के मामले में सोमवार को पुलिस ने एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है. सारण एसपी गौरव मंगला ने बताया कि तीन जून को मांझी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रेवल टोला मनपुरा में मुबारकपुर पंचायत के पूर्व मुखिया पति हरेंद्र राय की हत्या कर दी गई थी.

आपके शहर में

विज्ञापन

पूर्व में भी अपराधिक इतिहास रहा है

इस संबंध में मांझी थाने में कांड संख्या 168/23 दर्ज कर मामले के उद्भेदन के लिए एक एसआईटी का गठन किया गया था. गठित एसआईटी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के नामजद अभियुक्त अभिराज सिंह पिता मुन्ना सिंह निवासी मुबारकपुर थाना मांझी जिला सारण को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार किये गये अभियुक्त का पूर्व में भी अपराधिक इतिहास रहा है. गिरफ्तार किये गये अभियुक्त पर पूर्व में भी रिविलगंज, एवं मांझी थाना में प्रकरण दर्ज है. मामले में गठित एसआईटी द्वारा घटना में शामिल अन्य नामजद एवं अज्ञात आरोपियों कि गिरफ्तारी के लिए प्रयास किये जा रहे हैं.

घर से 200 मीटर की दूरी पर गोली मारकर हुई थी हत्या

मांझी थाना क्षेत्र अंतर्गत मुबारकपुर पंचायत में शनिवार की देर रात अपराधियों ने पूर्व मुखिया के पति की घर से 200 मीटर की दूरी पर गोली मारकर हत्या कर दी थी. बाइक सवार अपराधियों ने पूर्व मुखिया निर्मला देवी के पति हरेंद्र यादव को पेट में गोली मार दी. इसके बाद, आसपास के लोगों की मदद से उन्हें एकमा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए छपरा रेफर कर दिया गया. मगर, अस्पताल ले जाने के क्रम में उन्होंने दम तोड़ दिया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन