बाइक सवार बदमाशों ने युवक को गोली मारकर किया जख्मी, रेफर

Updated:
विज्ञापन

समस्तीपुर: कल्याणपुर थानाक्षेत्र के भुट्टा चौक स्थित राइस मिल के समीप हथियार लैश बदमाशों ने एक बाइक सवार युवक को गोली मारकर जख्मी कर दिया.

विज्ञापन

समस्तीपुर: कल्याणपुर थानाक्षेत्र के भुट्टा चौक स्थित राइस मिल के समीप हथियार लैश बदमाशों ने एक बाइक सवार युवक को गोली मारकर जख्मी कर दिया. जख्मी की पहचान थानाक्षेत्र के भागीरथपुर वार्ड 07 निवासी शंकर राय के 38 वर्षीय पुत्र संतोष राय उर्फ करिया के रूप में हुई है. घटना के बाद जख्मी हालत में युवक बाइक चलाते हुए मथुरापुर घाट के समीप पहुंचा और वहां डियूटी पर तैनात पुलिस के डायल 112 की गश्ती टीम को घटना की जानकारी दी. इसके बाद पुलिस ने जख्मी की मदद करते हुए आनन फानन में सदर अस्पताल भर्ती कराया. जख्मी के पीठ में गोली लगी है. सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर हालत में डीएमसीएच रेफर कर दिया. इधर, सूचना पर दलबल के साथ पहुंचे सदर डीएसपी टू विजय महतो और थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. जख्मी के परिजनों से घटना की जानकारी ली. सदर डीएसपी टू ने कहा कि मामले की छानबीन जारी है. जल्द ही अपराघियों को गिरफ्तार किया जाएगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

अपराघियों की पहचान, जांच में जुटी पुलिस

कल्याणपुर थानाक्षेत्र के भागीरथपुर वार्ड सात निवासी संतोष राय उर्फ करिया ब्याज का घंघा करते थे. गांव ही कई लोगों को उघार रूपये दे रखा था और सप्ताहिक ब्याज की वसूली करते थे. सदर अस्पताल में जख्मी ने बताया कि सोमवार शाम भुट्टा चौक से बाइक चलाकर घर लौट रहा था. रास्ते में भुट्टा चौक राइस मिल के समीप पीछे से बाइक सवार हथियार से लैश दो युवक ने पीठ में गोली मार दिया और तेजी से आगे भाग निकले. इसके बाद वह जख्मी हालत में बाइक चलाते हुए बाजार की ओर निकले और मथुरापुर घाट के समीप डियुटी पर तैनात पुलिस के डायल 112 टीम को घटना की जानकारी दी. स्थानीय पुलिस द्वारा प्रारंभिक पूछताछ में जख्मी ने एक बदमाश की पहचान बताई है. जो भागीरथपुर गांव का ही रहने वाला बताया गया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना में संलिप्त बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन