समस्तीपुर: खाते से उड़ा लिए गए एक लाख 12 हजार रुपये थानों के चक्कर लगाने को मजबूर पीड़ित परिवार

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

समस्तीपुर में साइबर ठगी का एक और मामला सामने आया है. हरेराम सहनी के बैंक खाते से ₹1.12 लाख उड़ाए गए, लेकिन एक माह बाद भी कार्रवाई नहीं हुई है. परिवार न्याय की गुहार लगा रहा है.

विज्ञापन

Samastipur cyber fraud: समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रायपुर गांव निवासी हरेराम सहनी के बैंक खाते से साइबर अपराधियों ने एक लाख 12 हजार रुपये उड़ा लिए, लेकिन एक माह बीत जाने के बाद भी ठोस कार्रवाई न होने से परिवार परेशान है. बताया जा रहा है कि यह घटना गत माह 19 और 20 अक्टूबर को हुई थी. खाते से रुपये निकलने की जानकारी पीड़ित को तब मिली, जब उनके मोबाइल फोन पर ट्रांजेक्शन का मैसेज आया. इसके बाद पीड़ित ने बैंक शाखा और साइबर थाना में आवेदन देकर कार्रवाई व राशि वापसी की गुहार लगाई, परंतु अब तक किसी स्तर से प्रभावी कदम नहीं उठाए जाने से पीड़ित परिवार में निराशा है.

विज्ञापन

19 और 20 अक्टूबर को खाते से उड़ाए गए 1.12 लाख रुपये

जानकारी के अनुसार रायपुर गांव के हरेराम सहनी के खाते से साइबर ठगों ने दो दिनों में कुल एक लाख 12 हजार रुपये निकाल लिए. मोबाइल पर राशि निकासी का संदेश मिलते ही परिवार के होश उड़ गए. पीड़ित ने तुरंत भारतीय स्टेट बैंक की उजियारपुर शाखा के प्रबंधक को मामले से अवगत कराया और साइबर थाना समस्तीपुर में भी लिखित आवेदन देकर साइबर अपराधियों की पहचान करने, उनके खिलाफ कार्रवाई करने तथा ठगी गई रकम वापस दिलाने की मांग की.

एक माह से अधिक समय बीता, पर नहीं मिली कार्रवाई की जानकारी

शुक्रवार को पीड़ित की पत्नी ने उजियारपुर थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी और बताया कि मामले को एक माह से अधिक का समय बीत चुका है. उनके अनुसार साइबर थाना से कार्रवाई के लिए उजियारपुर थाने को पत्र भी लिखा गया था, लेकिन इसके बावजूद अब तक उन्हें किसी तरह की कार्रवाई की स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है. पीड़ित परिवार का कहना है कि मेहनत की कमाई जाने के बाद वे लगातार न्याय और कार्रवाई की उम्मीद में चक्कर लगा रहे हैं.

थानों के बीच पल्ला झाड़ने का आरोप, एसपी से मिलेंगी महिला

महिला का आरोप है कि जब वे उजियारपुर थाने जाती हैं, तो स्थानीय पुलिस यह कहकर मामला टाल देती है कि यह साइबर पुलिस से जुड़ा विषय है. वहीं साइबर पुलिस के पास जाने पर उजियारपुर थाना जाने की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया जाता है. थानों के बीच इस खींचतान से आहत महिला ने कहा है कि अब वह जिले के एसपी से मिलकर अपनी पूरी व्यथा सुनाएंगी और न्याय की गुहार लगाएंगी.

समय पर कार्रवाई और राशि बरामदगी की आस

साइबर ठगी के मामलों में समय पर कार्रवाई को बेहद अहम माना जाता है ताकि संदिग्ध खातों को फ्रीज कर राशि बचाई जा सके. ऐसे में पीड़ित परिवार ने वरीय पुलिस अधिकारियों से हस्तक्षेप करने, प्राथमिकी दर्ज कर मामले की निष्पक्ष जांच करने और एक लाख 12 हजार रुपये की राशि बरामद कराने की मांग की है.

यह भी पढ़ें... मुजफ्फरपुर के NH पर जाम से मिलेगी राहत, बढ़ाए गए ट्रैफिक पोस्ट और 50 जवान तैनात

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन