Water is rising again in Ganga: फिर बढ़ रहा गंगा में पानी, खतरे के निशान से ऊपर, बाढ़ का खतरा
Water is rising again in Ganga
Water is rising again in Ganga: मोहनपुर : गंगा नदी ने खतरे की घंटी फिर बजा दी है. उसकी जलस्तर में फिर से वृद्धि देखी जा रही है. हालांकि, जल संसाधन विभाग की मुस्तैदी कम नहीं हुई है. जलस्तर को मापने का दैनिक सिलसिला जारी है और उच्चाधिकारियों को जलस्तर से संबंधित सूचना भी दे दी जा रही है. लेकिन गंगा नदी के जलस्तर ने लोगों को चिंता में डाल दिया है. बाढ़ की आशंका बलवती होने लगी है. गंगा नदी का जलस्तर रविवार के दोपहर को खतरे के निशान से 25 सेंटीमीटर ऊपर हो गया है. मध्य विद्यालय सरारी में लगाये गये जल संसाधन विभाग के शिविर में तैनात कर्मियों ने बताया कि बाढ़ होने की संभावना नहीं है.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए