शराब कांड के आरोपित के बचाव में उतरे ग्रामीण

Updated:
विज्ञापन

मोहनपुर थाना में सोमवार को एक आवेदन देकर ग्रामीणों ने शराब कांड के आरोपित का बचाव किया. इस पर पुलिस ने उन्हें आश्वासन दिया के उच्चाधिकारियों तक उनका आवेदन अग्रसारित किया जा रहा है.

विज्ञापन

मोहनपुर : मोहनपुर थाना में सोमवार को एक आवेदन देकर ग्रामीणों ने शराब कांड के आरोपित का बचाव किया. इस पर पुलिस ने उन्हें आश्वासन दिया के उच्चाधिकारियों तक उनका आवेदन अग्रसारित किया जा रहा है. उच्च स्तर पर ही बचाव की कोई कार्रवाई हो सकती है. उल्लेखनीय है कि बीते बुधवार को थाना क्षेत्र के दशहरा गांव से शराब की बड़ी खेप बरामद की गई थी. यह खेप एक मुर्गी फार्म के पीछे मूंग के खेत में छुपा कर रखी गई थी. अवैध शराब की बरामदगी के मामले में पुलिस ने तीन लोगों का नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज की थी. उनमें से एक कंचन कुमार के बचाव में स्थानीय ग्रामीणों ने थाने में आवेदन दिया है. ग्रामीणों के आवेदन में कहा गया है कि कंचन कुमार एक समान ड्राइवर है और शराब तस्करी मामले में उसका कोई हाथ नहीं है. ग्रामीणों की दलील है कि कंचन कुमार का नाम कुछ लोगों ने आपसी रंजिश के कारण दे दिया है. पुलिस ने ग्रामीणों के आवेदन को उच्चाधिकारियों के यहां भेजने की बात बतायी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन