Samastipur: सर्वे की धीमी गति से अधिकारी नाराज, समय पर लक्ष्य पूरा करने का निर्देश
बैठक में मौजूद कर्मी | Prabhat Khabar Network
लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत चल रहे सर्वे की धीमी गति पर बीडीओ सुनील कुमार ने समीक्षा बैठक में अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई है. उन्होंने समय सीमा के भीतर लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त न करने की हिदायत दी.
Vibhutipur News: प्रखंड कार्यालय परिसर में लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत बीडीओ सुनील कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई. इसमें प्रखंड समन्वयक के नेतृत्व में विभिन्न पंचायतों में चलाये जा रहे सर्वे कार्य की वर्तमान स्थिति एवं प्रगति की समीक्षा की गयी.
आपके शहर में
डीसीएमएस ऐप पर दर्ज आंकड़ों की हुई समीक्षा
बैठक का मुख्य केंद्र डीसीएमएस ऐप पर दर्ज किये जा रहे आंकड़ों की समीक्षा रहा. अधिकारियों ने पंचायतवार सर्वे कार्य की प्रगति की जानकारी ली और निर्धारित लक्ष्य के अनुसार काम की स्थिति का जायजा लिया.
समीक्षा के दौरान बीडीओ एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने सर्वे कार्य की धीमी गति पर असंतोष जताया. उपस्थित सभी स्वच्छता पर्यवेक्षकों को काम में तेजी लाकर निर्धारित लक्ष्य को समय सीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया गया.
लापरवाही बर्दाश्त नहीं करने की हिदायत
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान शासन की प्राथमिकता में शामिल है. इसलिए इस कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही या कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी.
बैठक में प्रखंड समन्वयक राज कुमार राम, स्वच्छता पर्यवेक्षक अशोक कुमार झा, रंजीत कुमार सिंह, मनोज राय, रविशंकर कुमार, मीनाक्षी कुमारी, अजीत कुमार, किरण कुमारी, उमाशंकर कुमार, मृत्युंजय कुमार, संजय कुमार, सुधांशु रंजन सहित विभिन्न पंचायतों के पर्यवेक्षक मौजूद थे.
यह भी पढ़ें
Samastipur News: पंचायत सरकार भवन में संचालन से पहले ही आयीं दरारें, निर्माण गुणवत्ता पर सवाल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Loading Review Hub...
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए