Samastipur: दुकान से सामान लेने निकली 14 साल की किशोरी का अपहरण, जान से मारने की धमकी
विभूतिपुर थाना
समस्तीपुर के विभूतिपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ 14 वर्षीय किशोरी को दुकान से सामान लेने के दौरान अगवा कर लिया गया. परिजनों को अपहरणकर्ताओं से जान से मारने की धमकी भी मिली है. पुलिस किशोरी की तलाश में जुट गई है.
Samastipur Crime News: विभूतिपुर थाना क्षेत्र के चकहबीब वार्ड संख्या 7 से 14 वर्षीय किशोरी के अपहरण का मामला सामने आया है. आरोप है कि काले रंग की पल्सर बाइक पर सवार बदमाश किशोरी को जबरन बाइक पर बैठाकर फरार हो गये. मामले में स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है.
आपके शहर में
दुकान से सामान लेने निकली थी किशोरी
दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, किशोरी 20 अगस्त की शाम करीब छह बजे गांव की ही एक दुकान से सामान खरीदने के लिए घर से निकली थी.
इसी दौरान काले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार आरोपियों ने उसे कथित तौर पर जबरन बाइक पर बैठा लिया और वहां से फरार हो गये. घटना के बाद परिजनों ने अपने स्तर से किशोरी की खोजबीन शुरू की.
खोजबीन करने पर परिजनों को धमकी
परिजनों का आरोप है कि वे किशोरी की तलाश कर ही रहे थे, तभी आरोपी पक्ष के लोग उनके दरवाजे पर पहुंचे. उन्होंने कथित तौर पर धमकी दी कि यदि किशोरी की खोजबीन या पुलिस कार्रवाई की गई तो जान से मार दिया जायेगा.
मामले में तीन लोगों को आरोपित किया गया है.
किशोरी की बरामदगी के लिए छापेमारी
घटना की जानकारी मिलने के बाद विभूतिपुर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस किशोरी की सकुशल बरामदगी और आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है.
थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और किशोरी की बरामदगी के लिए कार्रवाई जारी है.
यह भी पढ़ें
Samastipur News: युवती का अपहरण कर बंधक बनाने और दुष्कर्म का आरोप, कोर्ट के आदेश पर FIR
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए