Samastipur: खेलते-खेलते वाया नदी में गिरी 4 साल की बच्ची, डूबने से मौत, परिवार में कोहराम
रोते-बिलखते परिजन | Prabhat Khabar Network
समस्तीपुर के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. घर के पास वाया नदी में खेलते समय 4 वर्षीय बच्ची डूब गई, जिससे उसकी मौत हो गई. परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.
Samastipur News: मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के ग्वालगढ़ में रविवार की सुबह वाया नदी में डूबने से चार वर्षीय बच्ची की मौत हो गयी. मृतका की पहचान विकास पासवान की पुत्री सृष्टि कुमारी के रूप में हुई है. हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया.
आपके शहर में
नदी किनारे खेलते समय हुआ हादसा
बताया जाता है कि सृष्टि कुमारी घर के पास नदी किनारे खेल रही थी. इसी दौरान अचानक वह फिसलकर वाया नदी के गहरे पानी में गिर गयी. बच्ची को नदी में गिरता देख आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया. स्थानीय लोगों ने तत्काल नदी में उतरकर बच्ची को पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने विधायक राजेश कुमार सिंह और प्रशासन को भी दी.
विधायक प्रतिनिधि ने परिजनों को दिया सहयोग का भरोसा
घटना के बाद विधायक प्रतिनिधि रवीश कुमार सिंह मृत बच्ची के घर पहुंचे. उन्होंने परिजनों को आर्थिक सहयोग दिया और हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया. बच्ची की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है.
यह भी पढ़ें
Samastipur News: युवती का अपहरण कर बंधक बनाने और दुष्कर्म का आरोप, कोर्ट के आदेश पर FIR
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए