Samastipur: ताजपुर में महावीरी झंडा जुलूस की धूम, युवाओं ने दिखाये हैरतअंगेज करतब

Updated:
विज्ञापन

यात्रा में शामिल झांकी | Prabhat Khabar Network

समस्तीपुर के ताजपुर शहर में बजरंगबली महोत्सव के अवसर पर एक भव्य महावीरी झंडा जुलूस निकाला गया. विभिन्न व्यायामशालाओं के युवाओं ने पारंपरिक अस्त्र-शस्त्र और हैरतअंगेज करतबों का प्रदर्शन कर सबका मन मोह लिया. आकर्षक झांकियों और हाथी-घोड़ों ने शोभायात्रा की रौनक बढ़ाई.

विज्ञापन

Tajpur Mahaviri Jhanda: ताजपुर शहर में रविवार को बजरंगबली महोत्सव के अवसर पर विभिन्न व्यायामशालाओं की ओर से महावीरी झंडा जुलूस सह भव्य शोभायात्रा निकाली गयी. शोभायात्रा में आकर्षक झांकियों के साथ युवाओं ने पारंपरिक अस्त्र-शस्त्रों और विभिन्न करतबों का प्रदर्शन किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

हाथी-घोड़े और आकर्षक झांकियों ने बढ़ायी शोभा

प्रगतिशील व्यायामशाला, श्रम शिक्षण शिविर, संघर्षशील व्यायामशाला, नवजीवन व्यायामशाला थाना चौक समेत करीब आधे दर्जन व्यायामशालाओं की ओर से शोभायात्रा निकाली गयी.

हाथी-घोड़े, बैंड-बाजे और ध्वज-पताकाओं के साथ निकली झांकियां शहर के मुख्य मार्गों से होकर गुजरीं. शोभायात्रा को देखने के लिए जगह-जगह लोगों की भीड़ जुटी रही.

युवाओं ने दिखाये हैरतअंगेज करतब

फोटो संख्या : 10 करतब दिखाते युवक | Prabhat Khabar Network
करतब दिखाते युवक | Prabhat Khabar Network

बजरंगबली की प्रतिमा के पूजनोत्सव के बाद झांकी के साथ पारंपरिक अस्त्र-शस्त्रों का प्रदर्शन किया गया. व्यायामशाला के खिलाड़ियों ने विभिन्न चौक-चौराहों पर एक से बढ़कर एक करतब दिखाये.

युवाओं के खतरनाक खेल और हैरतअंगेज प्रदर्शन लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे. वहीं ब्रह्मा, विष्णु और महेश के रूप में बाल कलाकारों की झांकी ने भी लोगों का ध्यान खींचा.

सुरक्षा को लेकर पुलिस रही तैनात

जुलूस के दौरान शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किये गये थे. जिला से अतिरिक्त महिला और पुरुष पुलिस बल की तैनाती की गयी थी.

शोभायात्रा का नेतृत्व चेयरमैन प्रतिनिधि संतोष चौधरी, उप चेयरमैन प्रतिनिधि अंशु अकेला, मुखिया राजीव कुमार, पूर्व प्रमुख सुरेश राय और अजय दास आदि ने किया.

यह भी पढ़ें

Samastipur News: विभूतिपुर से 14 वर्षीय किशोरी का अपहरण, पल्सर सवार बदमाशों पर आरोप


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन