परीक्षा के दौरान छात्रा बेहोश, पीएचसी में कराया गया भर्ती

प्रखंड क्षेत्र के गर्ल्स हाई स्कूल कल्याणपुर में मैट्रिक कंपार्टमेंटल एग्जाम के दौरान एक छात्रा बेहोश हो गयी. जिससे परीक्षा हॉल में अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया.
कल्याणपुर : प्रखंड क्षेत्र के गर्ल्स हाई स्कूल कल्याणपुर में मैट्रिक कंपार्टमेंटल एग्जाम के दौरान एक छात्रा बेहोश हो गयी. जिससे परीक्षा हॉल में अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया. आननफानन में परीक्षा केंद्र पर तैनात महिला पुलिस पदाधिकारी मीरा कुमारी द्वारा इलाज के लिए सीएचसी कल्याणपुर में भर्ती कराया. छात्रा की पहचान वारिसनगर थाना क्षेत्र के साजनपुर गांव के भुवन सहनी की पुत्री सोनाली कुमारी के रूप में हुई है. ड्यूटी पर तैनात डॉ. राजाराम व डॉ एहताज मुर्रहमान ने बताया कि मूर्छित छात्रा का इलाज जारी है. मामले में केएस नलिन पांडेय का बताना है कि बेहोशी के तत्काल बाद ही उसे भर्ती कर दिया गया था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










