डुमरी दक्षिणी में पुराने विवाद में मारी गोली, इलाज जारी

Updated:
विज्ञापन

थाना क्षेत्र की डुमरी दक्षिणी पंचायत में गुरुवार की देर शाम अपराधियों ने युवक को गोली मार दी. गोली युवक के दाहिने पांव में लगी है.

विज्ञापन

मोहनपुर : थाना क्षेत्र की डुमरी दक्षिणी पंचायत में गुरुवार की देर शाम अपराधियों ने युवक को गोली मार दी. गोली युवक के दाहिने पांव में लगी है. जिसका इलाज स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया. गोली निकालने के बाद बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है. पुराने विवाद में वारदात को अंजाम दिया गया है. थानाध्यक्ष अजीत कुमार त्रिवेदी ने घटना की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि गुरुवार की देर शाम एक युवक को गोली मारने की सूचना मिली थी. स्थानीय लोगों की मदद से घायल को पीएचसी में भर्ती कराया गया है. घायल की पहचान राजपुर जौनापुर निवासी लंगड़ा खलीफा के पुत्र कलीम खलीफा (42) के रूप में हुई है. उन्होंने आगे बताया कि कलीम का किसी से शाम के समय विवाद हुआ था. इसी विवाद में गोली चलने की सूचना है. पुलिस घटनास्थल पर जुटी भीड़ से पूछताछ कर रही है. मामले की छानबीन की जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन